• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ नई बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज का केबिन

    सातवीं जनरेशन की बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज को 2019 के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है

    cardekho
    cardekho
    Published On मई 07, 2018 13:47 ist
    info icon
    published onMay 07, 2018 13:47 IST
    last updated onMay 07, 2018 13:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने नई 3-सीरीज की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इसके केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। नई सीरीज को अक्टूबर में आयोजित होने पैरिस मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। भारत में इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च करने की संभावना है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास, ऑडी ए4 और जगुआर एक्सएफ से होगा।

    नई 3-सीरीज को कंपनी के सीएलएआर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर बीएमडब्ल्यू की एक्स3 भी बनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से कम वज़नी होगी।

    2019 BMW 3 Series Spied; Interior Revealed

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसका केबिन मौजूदा मॉडल से एकदम अलग है। इस में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट डिस्प्ले दी गई है। डैशबोर्ड का लेआउट बीएमडब्ल्यू की जल्द लॉन्च होने वाली एक्स7 और 8-सीरीज कूपे कॉन्सेप्ट से प्रेरित है।

    2019 BMW 3 Series Spied; Interior Revealed

    बीएमडब्ल्यू ने नई 3-सीरीज के सेंटर कंसोल पर कई फंक्शन जोड़े हैं। इस में गियर लेअर के राइट साइड में पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ड्राइवर मोड, पार्किंग ब्रेक बटन और ट्रेकपैड दिया गया है। इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए भी कई सारे कंट्रोल बटन दिए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील का लेआउट भी नया है।

    2019 BMW 3 Series Spied; Interior Revealed

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई 3-सीरीज में मौजूदा मॉडल वाले 2.0 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। ये इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हो सकते हैं। नई 3-सरीज के एम-पावर वर्जन में 3.0 लीटर का बाय-टर्बो इनलाइन-6 इंजन, हाइब्रिड बेकिंग के साथ दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू लाई 3-सीरीज का स्पेशल एडिशन

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है