• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई टाटा टिगॉर

    नई टिगॉर को 10 अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अक्टूबर 08, 2018 16:32 ist
    info icon
    published onOct 08, 2018 16:32 IST
    last updated onOct 08, 2018 16:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Tata Tigor Pics Surface Before Launch

    टाटा मोटर्स इन दिनों नई टिगॉर पर काम कर रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने यूट्यूब चेनल पर इसका एक वीडियो जारी किया था। हाल ही में इसे कैमरे में भी कैद किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 10 अक्टूबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला होंडा अमेज़, मारूति डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो और फोर्ड एस्पायर से होगा।

    2018 Tata Tigor Pics Surface Before Launch

    तस्वीरों में नई टिगॉर को नए कलर शेड में दिखाया गया है। इस मामले में यह हैक्सा के अरिजोन ब्लू कलर से मिलती-जुलती है। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी हुए हैं। इसके हैडलैंप्स, टेल लैंप्स और शार्क फिन एंटिना में बदलाव देखा जा सकता है। केबिन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। केबिन में बड़ी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई टिगॉर में कंपनी नया टॉप वेरिएंट शामिल कर सकती है।

    2018 Tata Tigor Pics Surface Before Launch

    नई टिगॉर में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा टिगॉर के पेट्रोल इंजन की पावर 85 पीएस और टॉर्क 112 एनएम है। डीज़ल इंजन की पावर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी का विकल्प भी रखा गया है।

    2018 Tata Tigor Pics Surface Before Launch

    यह भी पढें : टाटा मोटर्स ने दिखाई 2018 टिगाॅर की झलक, 10 अक्टूबर को हो सकती है लाॅन्च 

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टाटा टिगोर 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है