• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 5.20 लाख रूपए

    फेसलिफ्ट टिगॉर में कई अहम बदलाव हुए हैं

    cardekho
    cardekho
    Published On अक्टूबर 10, 2018 13:35 ist
    info icon
    published onOct 10, 2018 13:35 IST
    last updated onOct 10, 2018 13:35 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    New Tata Tiigor

    टाटा मोटर्स ने टिगॉर का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.20 लाख रूपए से शुरू होती है जो 7.38 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इस में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हैं।

    वेरिएंट और कीमत

      पेट्रोल डीज़ल
    एक्सई 5.20 लाख रूपए 6.09 लाख रूपए
    एक्सएम 5.55 लाख रूपए 6.41 लाख रूपए
    एक्सजेड 5.95 लाख रूपए 6.84 लाख रूपए
    एक्सजेडए 6.65 लाख रूपए ---
    एक्सजेड प्लस 6.49 लाख रूपए 7.38 लाख रूपए

    Tata Tigor

    सबसे पहले बात करते हैं बाहरी डिजायन की... फेसलिफ्ट टिगॉर के हैडलैंप्स, टेललैंप्स और शार्क फिन एंटिना में बदलाव देखा जा सकता है। राइडिंग के लिए इस में 15 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस में नया ब्लू कलर का विकल्प भी शामिल किया गया है।

    Tata Tigor

    केबिन की बात करें यहां नई 7.0 इंच कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इस में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है, हालांकि यह फीचर टॉप वेरिएंट एक्सजेड प्लस तक सीमित रखा गया है।

    अपडेट टिगॉर में पुराने मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रोन इंजन लगा है, जबकि डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन दिया गया है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं पेट्रोल में 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी रखा गया है।

    यह भी पढें : टाटा हैक्सा एक्सएम प्लस लॉन्च, कीमत 15.27 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा टिगोर 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है