• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देखिये, नई सुज़ुकी जिम्नी की साफ झलक

    भारत में जिम्नी को मारूति जिप्सी की जगह उतारा जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 07, 2017 17:40 ist
    info icon
    published onDec 07, 2017 17:40 IST
    last updated onDec 07, 2017 17:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    सुज़ुकी की ऑफ-रोडर कार 2018 जिम्नी से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। एक ट्विटर यूज़र हनफूली ने जिम्नी के प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें साझा की है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई सुज़ुकी जिम्नी का डिजायन फोर्स गुरखा से मिलता-जुलता है। नई जिम्नी में ब्लैक फिनिशिंग वाली 7-स्लेट ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों हिस्से में सिंपल डिजायन वाले सर्कुलर हैंडलैंप्स दिए गए हैं। चर्चाएं हैं कि जिम्नी में टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील भी दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शुरूआत में कंपनी इसका 3-डोर वर्जन उतारेगी, बाद में इसका 5-डोर वर्जन भी उतारा जा सकता है।

    भारतीय बाजार की बात करें तो यहां पर सुज़ुकी के फैंस लंबे समय से जिम्नी का इंतजार कर रहे हैं। जिम्नी दरअसल मारूति जिप्सी का ही नेक्सट जनरेशन अवतार है। चर्चाएं हैं कि भारत में जिम्नी को 2018 के आखिर में या फिर 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा।

    भारत आने वाली जिम्नी के केबिन का लेआउट साफ-सुथरा होगा। ऊपर वाले वेरिएंट में इग्निस की तरह प्रीमियम फीचर दिए जा सकते हैं, इस लिस्ट में टचस्क्रीन एवीएन डिस्प्ले और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई काम के फीचर शामिल होंगे।

    जानकारी मिली है कि नई जिम्नी को बलेनो वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इस में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जिम्नी को भारत में तैयार किया जाएगा और भारत में बेचने के अलावा इसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।

    यह भी पढें : फ्री विंटर कार केयर कैंप आयोजित करेगी मारूति सुज़ुकी, 7 दिसंबर से होगा शुरू

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है