• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई अर्टिगा के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर, जानिये यहां

    नई अर्टिगा चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में उपलब्ध है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On नवंबर 21, 2018 16:52 ist
    info icon
    published onNov 21, 2018 16:52 IST
    last updated onNov 21, 2018 16:52 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Suzuki Ertiga: Variants Check

    मारूति ने दूसरी जनरेशन की अर्टिगा एमपीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.44 लाख रूपए से शुरू होती है जो 10.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला रेनो लॉजी, डैटसन गो प्लस और महिन्द्रा मराज़ो से है।

    वेरिएंट और कीमत

    पेट्रोल

      2018 अर्टिगा पुरानी अर्टिगा
    एलएक्सआई एमटी 7.44 लाख रूपए 6.34 लाख रूपए
    एलएक्सआई एमटी (ओ) --- 6.73 लाख रूपए
    वीएक्सआई एमटी 8.16 लाख रूपए 7.66 लाख रूपए
    जेडएक्सआई एमटी 8.99 लाख रूपए 8.27 लाख रूपए
    जेडएक्सआई प्लस एमटी 9.50 लाख रूपए 8.85 लाख रूपए
    वीएक्सआई एटी 9.18 लाख रूपए 8.68 लाख रूपए
    जेडएक्सआई एटी 9.95 लाख रूपए ---

    डीज़ल

      2018 अर्टिगा पुरानी अर्टिगा
    एलडीआई एमटी 8.84 लाख रूपए 8.79 लाख रूपए
    एलडीआई एमटी (ओ) --- 8.86 लाख रूपए
    वीडीआई एमटी 9.56 लाख रूपए 9.58 लाख रूपए
    जेडडीआई एमटी 10.39 लाख रूपए 9.95 लाख रूपए
    जेडडीआई प्लस एमटी 10.90 लाख रूपए 10.69 लाख रूपए

    2018 Maruti Suzuki Ertiga: Variants Check

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल

    इंजन क्षमता 1.5 लीटर
    पावर 103 पीएस
    टॉर्क 138 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/4-स्पीड ऑटोमैटिक
    माइलेज 19.34 किमी प्रति लीटर/18.89 किमी प्रति लीटर

    डीज़ल

    इंजन क्षमता 1.3 लीटर
    पावर 89 पीएस
    टॉर्क 200 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी
    माइलेज 25.47 किमी प्रति लीटर

    नई अर्टिगा के किस वेरिएंट में कौन से फीचर मिलेंगे, जानेंगे यहां...

    मारूति अर्टिगा एलएक्सआई/एलडीआई

    • लाइट: हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स
    • फीचर: सेंट्रल लॉकिंग, 60ः40 अनुपात में बंटी फोल्डिंग सीट (सेकेंड रो), 50ः50 अनुपात में बंटी फोल्डिंग सीट (थर्ड रो), मैनुअल एसी, आगे की तरफ 12 वॉट चार्जिंग सॉकेट, पावर विंडो (ड्राइवर साइड ऑटो डाउन फंक्शन के साथ), ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील और आगे की तरफ एयर कूल्ड कपहोल्डर
    • सेफ्टी फीचर: एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट सीट बेल्ट, प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक

    मारूति अर्टिगा वीएक्सआई/वीडीआई

    इस में एलएक्सआई/एलडीआई वाले फीचर के अलावा कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • फीचर: 4-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम (यूएसबी, ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, विंग मिरर पर टर्न इंडिकेटर, बॉडी कलर डोर हैंडल, बॉडी कलर वाले बाहरी शीशे, सेकेंड रो सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट, रिमोट की-लैस एंट्री, दूसरी रो में 12 वॉट चार्जिंग सॉकेट, डे-नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल विंग मिरर (फोल्डिंग फंक्शन के साथ)
    • सेफ्टी फीचर: ईएसपी (केवल एटी में) और हिल होल्ड फंक्शन (केवल एटी में)

    मारूति अर्टिगा जेडएक्सआई/जेडडीआई

    इस में वीएक्सआई/वीडीआई वाले फीचर के अलावा कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • फीचर: हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट (ड्राइवर और कॉ-ड्राइवर), फ्रंट फॉग लैंप्स, 15 इंच अलॉय व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट (स्टोरेज स्पेस के साथ), पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर (वाश और वाइप फंक्शन के साथ), 12 वॉट चार्जिंग पोर्ट और 2 ट्विटर

    2018 Maruti Suzuki Ertiga: Variants Check

    मारूति अर्टिगा जेडएक्सआई प्लस/जेडडीआई प्लस

    इस में जेडएक्सआई/जेडडीआई वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • फीचर: एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील

    यह भी पढें : नई मारूति अर्टिगा लॉन्च, कीमत 7.44 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है