• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई महिन्द्रा केयूवी-100 फेसलिफ्ट

    2018 केयूवी-100 में कई कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आएंगे

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 14, 2017 14:44 ist
    info icon
    published onAug 14, 2017 14:44 IST
    last updated onAug 14, 2017 14:44 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Mahindra KUV100

    महिन्द्रा केयूवी-100 के फेसलिफ्ट अवतार को मुंबई-पुणे हाइवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। संभावना है कि अपडेट केयूवी-100 को इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

    2018 Mahindra KUV100

    तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट केयूवी-100 के पिछले बंपर में बदलाव हुआ है, संभावना है कि इसके अगले बंपर में भी बदलाव हो सकता है।

    2018 Mahindra KUV100

    कुछ समय पहले भी फेसलिफ्ट केयूवी-100 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, उस दौरान इस में ड्यूल-बेरल हैडलैंप्स की झलक देखने को मिली थी। संभावना है कि महिन्द्रा इस में सनग्लास से प्रेरित हैडलैंप्स दे सकती है।

    2018 Mahindra KUV100

    अलॉय व्हील को भी कवर से ढका हुआ है, इनका डिजायन केयूवी-100 ड्यूल-टोन थीम वर्जन में लगे 15 इंच व्हील से मिलता-जुलता है। केबिन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इस में मौजूदा मॉडल की तरह ऑल-ब्लैक केबिन आएगा। फेसलिफ्ट वर्जन में टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    2018 महिन्द्रा केयूवी-100 में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा केयूवी-100 के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 1.2 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 78 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं। संभावना है कि केयूवी-100 फेसलिफ्ट में ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प भी आ सकता है। इसके मुकाबले में मौजूद मारूति सुज़ुकी इग्निस के पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ भी एएमटी का विकल्प रखा गया है।

    यह भी पढें : मारूति इग्निस अल्फा ऑटोमैटिक लॉन्च, कीमत 7.01 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है