• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ 2018 मारूति अर्टिगा का केबिन

    नई अर्टिगा को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जून 11, 2018 18:08 ist
    info icon
    published onJun 11, 2018 18:08 IST
    last updated onJun 11, 2018 18:08 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Indonesia-spec Ertiga

    2018 मारूति सुज़ुकी अर्टिगा का केबिन कैमरे में कैद हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे अक्टूबर 2018 में लॉन्च किया जाएगा। एमपीवी सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो लॉजी से होगा।

    India-spec 2018 Ertiga

    तस्वीरों पर गौर करें तो भारत आने वाली नई अर्टिगा का केबिन इंडोनेशियन मॉडल से मिलता-जुलता है। यह पहले से ज्यादा प्रीमियम नज़र आती है। नई अर्टिगा में नए लेआउट वाला डैशबोर्ड, फॉक्स वुड फिनिशिंग के साथ दिया गया है। इसके डैशबोर्ड पर चार एसी वेंट लगे हैं।

    2018 Indonesia-spec Suzuki Ertiga

    भारत आने वाली नई अर्टिगा में इंडोनेशियन मॉडल से ज्यादा फीचर मिलेंगे। भारत आने वाली 2018 अर्टिगा में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। इस में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इंडोनेशियन मॉडल से अलग दिखता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 7.0 इंच स्मार्टप्ले यूनिट हो सकती है, जबकि इंडोनेशियन मॉडल में 6.8 इंच यूनिट दी गई है।

    2018 Indonesia-spec Suzuki Ertiga

    कैमरे में कैद हुई नई अर्टिगा में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पुरानी अर्टिगा वाला 4-स्पीड गियरबॉक्स हो सकता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। इसकी पावर 104 पीएस और टॉर्क 138 एनएम होगी।

    Indonesia-spec 2018 Ertiga

    कयास लगाए जा रहे हैं कि सियाज़ फेसलिफ्ट में भी नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन आएगा। फेसलिफ्ट सियाज़ में माइलेज को बेहतर बनाने के लिए नए इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम (एसएचवीएस) टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत आने वाली नई अर्टिगा में एसएचवीएस टेक्नोलॉजी आएगी या नहीं, इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    नई अर्टिगा की फीचर लिस्ट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, सेंसर, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, 16 इंच अलॉय व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर, रूफ माउंटेड रियर एसी वेंट, 60ः40 अनुपात में बंटी सेकेंड रो सीटें और 50ः50 अनुपात में बंटी थर्ड रो सीटें दी जा सकती हैं।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है