• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा सीआर-वी लॉन्च, कीमत 28.15 लाख रूपए

    पहली बार इस में 5-सीटर और 7-सीटर का विकल्प रखा गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अक्टूबर 09, 2018 15:23 ist
    info icon
    published onOct 09, 2018 15:23 IST
    last updated onOct 09, 2018 15:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Honda CR-V Diesel

    होंडा ने पांचवी जनरेशन की सीआर-वी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 28.15 लाख रूपए से शुरू होती है जो 32.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस में 5-सीटर और 7-सीटर का विकल्प रखा गया है। 7-सीटर सीआर-वी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, मित्सुबिशी आउटलैंडर और स्कोडा कोडिएक से है। 5-सीटर सीआर-वी का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से है।

    कीमत

    • सीआर-वी पेट्रोल टू-व्हील-ड्राइव: 28.15 लाख रूपए
    • सीआर-वी डीज़ल टू-व्हील-ड्राइव: 30.65 लाख रूपए
    • सीआर-वी डीज़ल ऑल-व्हील-ड्राइव: 32.75 लाख रूपए

    2018 Honda CR-V Diesel

    नई सीआर-वी में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 154 पीएस की पावर और 189 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 120 पीएस और टॉर्क 300 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स और डीज़ल इंजन के साथ 9-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    2018 Honda CR-V Diesel

    नई सीआर-वी में पहली बार 5-सीटर और 7-सीटर का विकल्प रखा गया है। 7-सीटर लेआउट को केवल डीज़ल वेरिएंट तक सीमित रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट पहले की तरह 5-सीटर लेआउट में मिलेगा।

    2018 Honda CR-V

    नई सीआर-वी की फीचर लिस्ट को भी बढ़ाया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन असिस्ट, स्टेबिलिटी असिस्ट, और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    2018 Honda CR-V Diesel

    इनके अलावा ऑल-एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, पैनारोमिक सनरूफ, पुश बटन गियर सिलेक्टर (केवल डीज़ल में), इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लैन वॉच असिस्ट, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (रियर एसी वेंट के साथ), थर्ड रो एसी वेंट (केवल डीज़ल में) और मल्टी-व्यू रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इस में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इस में 180 वॉट का साउंड सिस्टम दिया गया है।

    यह भी पढें : होंडा सिविक फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    होंडा सीआर-वी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है