• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी है नई स्कोडा सुपर्ब, कंपनी ने दिखाई झलक

    स्कोडा ने एक्सपो से पहले नई सुपर्ब की झलक दिखाई है। इस लग्ज़री कार को जल्द ही घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाना है। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के करीब होगी। इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी और फॉक्सवेगन की नेक्स्ट जनरेशन पसात से होगा। गौरतलब है कि स्कोडा ऑटो एक्सपो में हिस्सा नहीं ले रही है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 02, 2016 19:22 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2016 19:22 IST
    last updated onFeb 02, 2016 19:22 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    कार के एक्सटीरियर की बात करें तो 2016 स्कोडा सुपर्ब को एकदम नया लुक दिया गया है। फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां नए डिजायन की बोल्ड कैरेक्टर लाइन दी गई हैं। इसके साथ ही स्कोडा की जानी-पहचानी सिग्नेचर ग्रिल मौजूद है। इसमें नया हैडलैंप्स क्लस्टर लगाया है, जिसमें नई डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ एलईडी प्रोजेक्टर लगा है। पीछे की तरफ टेललैंप्स को भी शार्प रखा गया है।

    इंटीरियर की बात करें तो केबिन में बारीक डिजायनिंग की गई है। बाकी कारों से मुकाबले को देखते हुए केबिन में क्वालिटी और डिटेलिंग का काफी ध्यान रखा गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें नया इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कार-प्ले को स्पोर्ट करेगा। मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए 12 स्पीकरों वाला म्यूजिक दिया जाएगा। कंफर्ट के लिए थ्री जोन क्लाईमेट कंट्रोल एसी मिलेगा।

    इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। संभावना है कि इसमें मौजूदा डीज़ल और पेट्रोल इंजन थोड़े बदलाव के साथ दिए जा सकते हैं। डीज़ल वर्जन में 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन आने की उम्मीद है, जो 190पीएस की पावर और 400एनएम का टॉर्क दे सकता है। अभी यही इंजन 140पीएस की पावर व 320एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.8 लीटर का टीएसआई इंजन आने की संभावना है। यह 180पीएस की पावर व 250एनएम का टॉर्क देगा।

    यह भी पढ़ें:

    कोडिएक नाम से आ सकती है स्कोडा की नई क्रॉसओवर एसयूवी

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है