• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी की 10 हजारवी यूनिट पुणे प्लांट से डीलरशिप के लिए हुई रवाना

    5 महीने में ही टाटा मोटर्स की इस एसयूवी की इतनी यूनिट बिक चुकी है। इस तरह से इस कार का मार्केट शेयर 25 प्रतिशत हो गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 27, 2021 16:37 ist
    info icon
    published onJul 27, 2021 16:20 IST
    last updated onJul 27, 2021 16:37 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    10,000th Tata Safari Rolls Out Of Pune Facility

    • फरवरी 2021 में लॉन्च की गई थी नई टाटा सफारी
    • 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध है ये कार
    • 2.0 लीटर डीजल इंजन में है उपलब्ध है जिसके साथ दिया गया है मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
    • 14.99 लाख रुपये से लेकर 21.81 लाख रुपये एक्सशोरूम है इसकी प्राइस

    फरवरी 2021 में टाटा मोटर्स ने थर्ड जनरेशन सफारी एसयूवी को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसकी 10 हजारवी यूनिट को पुणे स्थित प्लांट से डीलरशिप के लिए रवाना किया है।

    इस एसयूवी को ग्राहकों द्वारा पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह इसकी लंबाई और उंचा स्टांस है। वहीं इसमें एक एक्सट्रा थर्ड रो भी दी गई है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी में से एक सेकंड रो पर कैप्टन सीट्स भी है जो इसके 6 सीटर वर्जन में दी गई है। टाटा ने सफारी का एडवेंचर एडिशन भी लॉन्च किया है जो इसका एक ज्यादा दमदार अवतार है। 

    इसमें हैरियर वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है।  हालांकि पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया गया है। 


     इस 7 सीटर कार की प्राइस 14.99 लाख रुपए से लेकर 21.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और एमजी हेक्टर प्लस से है।वहीं ये कार अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 को भी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा सफारी 2021-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है