• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस ए में टाटा हैरियर ईवी एडवेंचर की तुलना में मिलता है इन 10 फीचर का एडवांटेज, देखिए पूरी लिस्ट

    हैरियर ईवी बेस मॉडल की कीमत कर्व ईवी टॉप मॉडल से 50,000 रुपये कम है, इसलिए हमनें यह रिपोर्ट बनाई है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 19, 2025 11:42 ist
    info icon
    published onJun 19, 2025 11:42 IST
    last updated onJun 19, 2025 11:42 IST
    462 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा हैरियर ईवी भारत में टाटा की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है। इसके बेस मॉडल एडवेंचर की कीमत 21.49 लाख रुपये है, जो टाटा कर्व ईवी के टॉप मॉडल अकंप्लिश्ड प्लस ए के करीब है, जिसकी कीमत 21.99 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) है। हालांकि इन दोनों का आपस में कंपेरिजन नहीं है, क्योंकि हैरियर ईवी ज्यादा प्रीमियम और बड़ी कार है।

    कर्व ईवी टॉप मॉडल की कीमत हैरियर ईवी के बेस मॉडल से 50,000 रुपये ज्यादा है और इस अतिरिक्त कीमत में हैरियर ईवी बेस मॉडल की तुलना में इसमें इन 10 फीचर का एडवांटेज मिलता है:

    बड़ा इंफोटेनमेंट

    Tata Curvv EV infotainment touchscreen

    टाटा कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस ए में बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि हैरियर ईवी एडवेंचर में 10.25-इंच यूनिट दी गई है। दोनों सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं।

    हालांकि टाटा हैरियर ईवी टॉप मॉडल में बेहतर क्लियरिटी के लिए क्यूएलईडी के साथ 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    Tata Curvv EV front seats

    कर्व ईवी के टॉप मॉडल में आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें दी गई है जिनका हैरियर ईवी के बेस मॉडल में अभाव है।

    हैरियर ईवी में ड्राइवर सीट के लिए 8 पावर एडजस्टमेंट और को-ड्राइवर सीट के लिए 4 एडजस्टमेंट दिए गए हैं, जबकि कर्व ईवी में केवल 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी गई है।

    वायरलेस फोन चार्जर

    कर्व इलेक्ट्रिक कार में एक वायरलेस फोन चार्जर मिलता है, जिसका एंट्री-लेवल हैरियर ईवी एडवेंचर में अभाव है। हैरियर ईवी बेस मॉडल में आपको अपने डिवाइस चार्ज करने के लिए चार्जिंग केबल साथ रखनी होगी और चार्जिंग पोर्ट्स पर निर्भर रहना होगा।

    9-स्पीकर साउंड सिस्टम

    कर्व ईवी में 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है जिसका ऑडियो एक्सपीरियंस हैरियर ईवी एडवेंचर के 6-स्पीकर साउंड सिस्टम से ज्यादा अच्छा है।

    एम्बिएंट लाइटिंग

    कर्व ईवी में एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जो खासकर रात के समय केबिन को प्रीमियम फील देती है। यह फीचर हैरियर ईवी बेस वेरिएंट में नहीं दिया गया है।

    पैनोरमिक सनरूफ

    Tata Curvv EV panoramic sunroof

    इन दिनों ज्यादातर भारतीय ग्राहक पैनोरमिक सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं और यह फीचर कर्व ईवी में दिया गया है, जबकि हैरियर ईवी के बेस वेरिएंट में यह फीचर नहीं मिलता है।

    एयर प्यूरीफायर

    कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस ए में एक एयर प्यूरीफायर दिया गया है जो केबिन को पॉल्यूशन फ्री रखता है। हैरियर इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल में इस फीचर का अभाव है।

    360 डिग्री कैमरा

    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जो पार्किंग या भीड़-भाड़ वाली जगह पर अच्छी विजिबिलिटी देता है। वहीं हैरियर ईवी एडवेंचर में केवल एक रियरव्यू कैमरा दिया गया है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि हैरियर ईवी टॉप लाइन वेरिएंट में ट्रांसपरेंट मोड के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जो गाड़ी के नीचे के फीड तक दिखाता है।

    एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)

    हैरियर ईवी बेस मॉडल में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नहीं दिया गया है, जबकि कर्व ईवी अकंप्लिश्ड प्लस ए में यह फीचर दिया गया है। लेवल-2 एडीएएस के तहत इसमें लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग और कई अन्य फंक्शन मिलते हैं।

    पावर्ड टेलगेट

    टाटा कर्व ईवी टॉप मॉडल में हेंड्स-फ्री जेस्टर कंट्रोल के साथ एक पावर्ड टेलगेट दिया गया है। बेस मॉडल हैरियर ईवी में इस फीचर का अभाव है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर बताए गए सभी फीचर टाटा हैरियर ईवी के टॉप मॉडल्स में दिए गए हैं जिसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कर्व ईवी टॉप मॉडल की कीमत हैरियर ईवी एडवेंचर बेस वेरिएंट से केवल 50,000 रुपये ज्यादा है, और ऐसे में ये फीचर इसे हैरियर ईवी की तुलना में विचार करने लायक ज्यादा बेहतर पैकेज बनाते हैं।

    आप कौनसी कार लेना पसंद करेंगे? हमें कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है