• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर

    4.5742 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 34.76 - 50.46 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    अगस्त ऑफर देखें
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन2694 सीसी - 2755 सीसी
    पावर163.6 - 201.15 बीएचपी
    टॉर्क245 एनएम - 500 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी7
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी और 4x4
    फ्यूलडीजल / पेट्रोल

    टोयोटा फॉर्च्यूनर प्राइस

    Fortuner की 7 वेरिएंट्स हैं, शुरुआत ₹34.79L से, सभी 2.8L Diesel. Toyota की body-on-frame 7-सीटर, जो किसी भी राइवल से बेहतर resale value रखती है। 4x2 Diesel MT (₹35.40L) बेस है, 7 airbags, VSC, hill assist, wireless CarPlay वाली 8-inch टचस्क्रीन, leather seats, smart key push start और 360° panoramic view monitor के साथ। Leader Edition 4x2 (₹34.79L से) Toyota का वैल्यू पैक है, स्टैंडर्ड किट के साथ थोड़ी और exterior styling और accessories, वो भी शार्प प्राइस पर। 4x4 Diesel MT (₹39.35L) लाती है part-time 4WD, low-range और Active Traction Control के साथ। Neo Drive 4x2 AT (₹43.12L) में जुड़ता है 48V mild hybrid system, ~14 km/l एफिशिएंसी के लिए। GR-S 4x4 AT (₹50.46L) सबको टॉप करती है GR-Sport styling, adaptive variable suspension, multi-terrain select और sequential LED indicators के साथ। ज़्यादातर बायर्स Leader Edition 4x2 Diesel AT (₹36.92L) पर आते हैं, 7 airbags, JBL audio, 360° camera, leather और torque-converter auto मिल जाता है, और Neo Drive के 48V mild hybrid और premium kit के लिए ~₹6.20L एक्स्ट्रा नहीं देने पड़ते।

    और देखें
    टॉप सेलिंग
    फॉर्च्यूनर 4x2 एटी(बेस मॉडल)2694 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड
    34.76 लाख*
    फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन 4x2 डीजल2694 सीसी, मैनुअल, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड34.79 लाख*
    फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल2755 सीसी, मैनुअल, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड35.40 लाख*
    फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन 4x2 डीजल एटी2694 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड36.92 लाख*
    टॉप सेलिंग
    फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल एटी2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड
    37.61 लाख*
    फॉर्च्यूनर 4x4 डीजल2755 सीसी, मैनुअल, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड39.35 लाख*
    फॉर्च्यूनर नियो ड्राइव2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड43.12 लाख*
    फॉर्च्यूनर जीआर एस 4X4 डीजल एटी(टॉप मॉडल)2755 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल2 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड50.46 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर रिव्यू

    2025 Toyota Fortuner का एक्सटीरियर लुक आज भी सड़क पर एक अलग ही पहचान बनाता है। कई दूसरी SUV जो स्लीक या मॉडर्न दिखने की कोशिश करती हैं, वहीं फॉर्च्यूनर अपने भरोसेमंद 'बड़े और बोल्ड' DNA पर ही कायम रहती है।

    Toyota Fortuner

    आगे की तरफ इसमें एक बड़ी, क्रोम-हेवी ग्रिल दी गई है जो इसके मस्कुलर कैरेक्टर को और बढ़ाती है। इसके पास में एक स्लीक LED हेडलाइट्स (प्रोजेक्टर यूनिट्स) और इंटीग्रेटेड LED DRLs (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) दी गई हैं जो इसे एक मॉडर्न टच देती हैं। बंपर का डिजाइन काफी अग्रेसिव है, जिसमें बड़े एयर इनटेक और LED फॉग लैंप्स हैं, और नीचे की तरफ एक स्किड-प्लेट स्टाइल एलिमेंट दिया गया है, जो इसे रग्ड लुक देता है।

    Toyota Fortuner

    Toyota Fortuner

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसकी लंबाई 4.8 मीटर से ज्यादा है और ऊंचाई 1.8 मीटर से ज्यादा है, जो इसे एक बड़ी SUV कार का लुक देती है। राइडिंग के लिए इसके लोअर वेरिएंट में 17 इंच और टॉप वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं, हालांकि इनका डिज़ाइन थोड़ा और स्टाइलिश हो सकता था। डोर हैंडल्स और विंडो के आस-पास क्रोम का इस्तेमाल किया गया है जो गाड़ी के आकर्षक लुक में एक प्रीमियम टच जोड़ता है। साइड प्रोफाइल पर इसमें एक मजबूत शोल्डर लाइन मिलती है, जबकि फ्लेयर्ड व्हील आर्क और फंक्शनल रूफ रेल्स इसकी SUV वाली पहचान को उभारते हैं।

    Toyota Fortuner

    पीछे की तरफ इसमें रैप-अराउंड LED टेललैंप्स दिए गए हैं जिसे बूट पर क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है। बंपर का डिजाइन एकदम साफ-सुथरा है, जिसमें रिफ्लेक्टर्स को अच्छी तरह से लगाया गया है और इसमें एक हल्का स्किड प्लेट इफ़ेक्ट मिलता है जो इसके ऑफ-रोड कैरेक्टर को और मजबूत बनाता है। इसका टेलगेट काफी बड़ा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि टॉप वेरिएंट में यह इलेक्ट्रिक ओपनिंग और क्लोजिंग के साथ आता है, साथ ही इसमें किक सेंसर भी है, जिससे टाइट पार्किंग वाली जगहों पर या फिर जब आपके हाथ पूरी तरह से भरे हों, तब काम काफी आसान हो जाता है।

    Legender के मुकाबले Fortuner में ज्यादा कलर ऑप्शंस मिलते हैं, जिसमें पर्ल व्हाइट, एटीट्यूड ब्लैक, सिल्वर, ग्रे और ब्राउन जैसे क्लासिक शेड्स के साथ-साथ कई चुनिंदा वेरिएंट में डुअल-टोन ऑप्शन भी शामिल हैं।

    और देखें

    डिजाइन और क्वालिटी 

    टोयोटा फॉर्च्यूनर के केबिन में कदम रखते ही जो चीज सबसे पहले ध्यान खींचती है, वह है इसका फंक्शनल लेआउट। डैशबोर्ड का डिजाइन कई सालों से नहीं बदला है, और जब इसे Jeep Meridian या Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों के साथ रखा जाता है, तो निश्चित रूप से इसका केबिन थोड़ा पुराना लगता है। डैशबोर्ड और डोर पैड पर फॉक्स लेदर ट्रिम इसे थोड़ा प्रीमियम लुक देने की कोशिश करते हैं, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जिसमें दो एनालॉग डायल और बीच में एक छोटा MID है) थोड़ा पुराने जमाने का लगता है, लेकिन यह इस्तेमाल के लिहाज से एकदम सही है।

    Toyota Fortuner

    हालांकि, फॉर्च्यूनर की बिल्ड क्वालिटी शानदार है। केबिन में इस्तेमाल हुआ मटीरियल, स्विच और पैनल बेहद मजबूत और टिकाऊ महसूस होते हैं। यह एक ऐसी गाड़ी है जिसे सालों-साल बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है। इसमें इस्तेमाल हुए प्लास्टिक की क्वालिटी भी काफी अच्छी है और फिट-एंड-फिनिश टॉप-क्लास है। यह उन ग्राहकों को आकर्षित करती है जो स्टाइल से ज़्यादा ड्यूरेबिलिटी और विश्वसनीयता को महत्व देते हैं।

    आगे वाली सीट

    फॉर्च्यूनर की फ्रंट सीट साइज में बड़ी और बेहद आरामदायक हैं, जो लंबे सफर में बेहतरीन सपोर्ट भी देती हैं। ड्राइवर सीट पर पावर एडजस्टमेंट के साथ लंबर और हाइट सेटिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप आसानी से अपनी पसंदीदा सीटिंग पोज़िशन पा सकते हैं। जबकि, दोनों फ्रंट सीटों पर वेंटिलेशन फंक्शन भी दिया गया है, जो गर्मियों के दिनों में बेहद काम का साबित होता है। सबसे खास बात इसकी कमांडिंग ड्राइविंग पोज़िशन है। आप रोड का एक क्लियर व्यू देख पाते हैं, जो आपको ट्रैफिक में अच्छा आत्मविश्वास देता है। हालांकि, इसकी ऊंची सीटिंग पोजिशन का एक नकारात्मक पहलू भी है - छोटे कद के लोगों के लिए कार के अंदर चढ़ना और उतरना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    Toyota Fortuner

    2025 टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि NeoDrive (माइल्ड-हाइब्रिड) वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट फीचर नहीं दिया गया है। इसका कारण हाइब्रिड सिस्टम की बैटरी का प्लेसमेंट है। 50 लाख रुपये से ऊपर की कीमत वाली SUV में इस प्रीमियम फीचर का ना होना कई ग्राहकों को निराश कर सकता है, क्योंकि यह फीचर अब इससे कम कीमत वाली कई SUVs में स्टैंडर्ड मिलता है।

    पीछे वाली सीट 

    Toyota Fortuner

    फॉर्च्यूनर की दूसरी रो की सीटें दो वयस्क पैसेंजर्स के बैठने के लिहाज से काफी आरामदायक है। यहां अच्छा लेगरूम, नीरूम और हेडरूम स्पेस मिलता है। सीटों को आगे-पीछे स्लाइड भी किया जा सकता है, जिससे पैसेंजर अपनी सुविधा अनुसार सही पोज़िशन सेट कर सकते हैं। हालांकि, बीच में बैठने वाले तीसरे पैसेंजर के लिए यह सफर शायद उतना आरामदायक नहीं होगा। सीट का बेस थोड़ा ऊंचा है और फ्लोर पर ट्रांसमिशन टनल होने की वजह से लेगरूम भी सीमित मिलता है। पैसेंजर के कंफर्ट के लिए यहां कंट्रोल्स के साथ रूफ-माउंटेड AC वेंट्स दिए गए हैं, जो गर्मियों के दिनों में केबिन को ठंडा रखने में मदद करते हैं। 

    तीसरी रो

    Toyota Fortuner

    फॉर्च्यूनर में तीसरी रो तक पहुंना काफी आसान है क्योंकि इसमें दूसरी रो पर वन-टच टंबल फंक्शन दिया गया है, जो सीटों को आसानी से फोल्ड और टंबल कर देता है, जिससे पीछे वाली सीटों पर जाने का रास्ता बन जाता है। यह फीचर काफी सुविधाजनक है। हालांकि, तीसरी रो में स्पेस सीमित मिल पाती है। यह सीट कम दूरी के सफर में जाने के लिए बच्चों या कम हाइट वाले वयस्क पैसेंजर्स के लिए तो ठीक है, लेकिन लंबे सफर के लिए यह इतनी आरामदायक नहीं है। इसमें नीरूम और अंडरथाई सपोर्ट की कमी महसूस होती है, और सीटिंग पोज़िशन ऐसी मिलती है जिसमें घुटने थोड़े ऊपर रहते हैं, मगर इसमें हेडरूम पर्याप्त मिलता है। कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें AC वेंट्स दिए गए हैं, जो कि गर्मी के मौसम में काफी काम आता है। 

    स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी 

    Toyota Fortuner

    एक बड़ी फैमिली SUV होने के नाते, Fortuner प्रैक्टिकैलिटी के मामले में बिलकुल भी निराश नहीं करती। केबिन में स्टोरेज स्पेस भी अच्छा-ख़ासा मिलता है। डैशबोर्ड पर एक डुअल ग्लवबॉक्स सेटअप है, जिसमें से ऊपर वाला ग्लवबॉक्स कूलिंग फंक्शन के साथ आता है। चारों दरवाजों पर बड़े बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं, जिनमें 1-लीटर की बोतल आसानी से फिट हो जाती हैं। इसके अलावा, फ्रंट और रियर में कपहोल्डर्स, एक बड़ा सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज बिन और शॉपिंग बैग्स या अन्य सामान लटकाने के लिए सीटबैक हुक्स भी दिए गए हैं। इसका सेकंड रो आर्मरेस्ट रिट्रेक्टेबल यूनिट्स हैं। ये छोटी-छोटी चीजें रोजमर्रा के उपयोग में कार को बेहद प्रेक्टिकल बनाती हैं। तीसरी रो पर भी एक छोटा सा स्टोरेज और कपहोल्डर मिलता है, हालांकि यहां जगह बहुत कम है।

    Toyota Fortuner

    चार्जिंग ऑप्शन 

    चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो Toyota Fortuner में फ्रंट पैसेंजर्स के लिए सेंटर कंसोल में एक USB पोर्ट और एक 12V पावर सॉकेट दिया गया है। इसके अलावा, NeoDrive वेरिएंट में एक वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलता है, जो कम्पैटिबल स्मार्टफोन के लिए केबल-फ्री चार्जिंग की सुविधा देता है। दूसरी रो के पैसेंजर्स के लिए सेंटर आर्मरेस्ट के पीछे दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। Type-C पोर्ट का होना एक मॉडर्न टच है, क्योंकि ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

    Toyota Fortuner

    और देखें

    Fortuner एक फीचर लोडेड SUV कार है जिसमें यह सभी फीचर्स मिलते हैं :- 

    Toyota Fortuner फीचर हाइलाइट 

    डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 

    क्रूज कंट्रोल 

    एम्बिएंट लाइटिंग 

    ऑटो IRVM

    वायरलेस फोन चार्जर (केवल NeoDrive)

    आइडल स्टार्ट/स्टॉप 

    कूल्ड अपर ग्लवबॉक्स 

    पावर्ड फ्रंट सीटें 

    360-डिग्री कैमरा (केवल NeoDrive) 

    कीलेस एंट्री 

    Toyota Fortuner

    Toyota Fortuner कार में इस कीमत पर कई अच्छे फीचर्स मिलते है, जिसमें डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM (इनसाइड रियर-व्यू मिरर), और एक वायरलेस चार्जर जैसे कंफर्ट फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कीलेस एंट्री और पावर्ड फ्रंट सीटें भी दी गई हैं। NeoDrive वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जो इस बड़ी SUV को तंग जगहों पर पार्क करने में बहुत मदद करता है। आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी खासकर शहर के ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करती है।

    एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। हालांकि, इसका यूजर इंटरफेस थोड़ा पुराना लगता है और यह इस्तेमाल करने में थोड़ा स्लो महसूस होता है। इस SUV कार के टॉप वेरिएंट में 11-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिलता है, जो शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस देता है। कुल मिलाकर, Fortuner में कई काम के फीचर्स मिल जाते हैं, लेकिन जब आप इसकी तुलना MG Gloster या Jeep Meridian जैसी प्रतिद्वंद्वी SUVs से करते हैं, तो उनमें कुछ ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। 

    और देखें

    सेफ्टी के मामले में Toyota Fortuner गाड़ी में कोई भी समझौता नहीं किया गया है। इसमें 7 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टेन और ड्राइवर-नी) स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं। पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें हिल-स्टार्ट असिस्ट दिया गया है, जो गाड़ी को ढलान पर पीछे लुढ़कने से रोकता है। 4x4 वेरिएंट्स में डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल भी मिलता है, जो खड़ी ढलान से उतरते समय गाड़ी की स्पीड को कंट्रोल में रखता है।

    Toyota Fortuner

    2021 में Fortuner को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। हालांकि, इसका अभी तक इसका Bharat NCAP या Global NCAP द्वारा टेस्ट नहीं किया गया है। इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स की कमी है, जो अब इस प्राइस रेंज की कई SUVs में मिलने लगे हैं।

    और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर में तीनों रो (7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन) अपनी जगह सेट रहने पर, बूट में बस कुछ लैपटॉप बैग या छोटे ट्रॉली बैग ही रखे जा सकते हैं। जबकि, तीसरी रो को फोल्ड करने पर बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है जिसमें बड़े सूटकेस आसानी से फिट हो जाते हैं, लेकिन इसकी सीटें साइड में फोल्ड होती हैं, फ्लैट नहीं।

    Toyota Fortuner

    इसकी दूसरी रो की सीटें 60:40 स्प्लिट फोल्ड होती हैं, जिससे पैसेंजर्स और लगेज दोनों को ले जाते समय अच्छी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। अगर इसमें प्रतिद्व्न्दियों की तरह फ्लैट फोल्डिंग मैकेनिज़्म मिलता, तो यह गाड़ी और भी ज़्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन साबित होती।  

    और देखें

    इंजन और ट्रांसमिशन 

    Toyota Fortuner

    Toyota Fortuner में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके साथ दो गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन  2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड के साथ 48वोल्ट सिस्टम  2.8-लीटर डीजल  2.7-लीटर पेट्रोल 
    पावर  204 PS 204 PS 166 PS
    टॉर्क  500 Nm 420 Nm (एमटी) / 500 Nm (एटी) 245 Nm
    ट्रांसमिशन  6-स्पीड एटी* 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी* 5- स्पीड एमटी, 6- स्पीड एटी*
    ड्राइवट्रेन रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) / 4-व्हील ड्राइव (4WD) रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) / 4-व्हील ड्राइव (4WD) रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) 

    दोनों डीजल इंजन के साथ 4x4 ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि पेट्रोल इंजन के साथ केवल रियर-व्हील-ड्राइव  कॉन्फिगरेशन मिलता है। 

    ​​2.7-लीटर पेट्रोल 

    पेट्रोल वेरिएंट में 2.7-लीटर इंजन (166 पीएस/245 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह SUV कार केवल 4x2 कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। 

    शहर में परफॉरमेंस 

    शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर इसका पेट्रोल इंजन एकदम शांत और आरामदायक एक्सपीरिएंस देता है। इसका हल्का स्टीयरिंग व्हील टाइट पार्किंग स्पेस में गाड़ी को लगाने या बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में नेविगेट करने में काफी मदद करता है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के गियर रेश्यो को शहर की गति के लिए अच्छी तरह से ट्यून किया गया है, जिससे गियर शिफ्ट्स स्मूद होते हैं। इंजन का रिफाइनमेंट लेवल भी काफी अच्छा है, जिससे केबिन के अंदर कम वाइब्रेशन और शोर महसूस होता है। हालांकि, जब अचानक तेज स्पीड की जरूरत पड़ती है तो 245 Nm का टॉर्क इस बड़ी SUV के लिए थोड़ा कम महसूस होता है। फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में, शहर के रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में, ड्राइविंग कंडीशन और AC के इस्तेमाल के आधार पर आप इससे लगभग 7-8 kmpl के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं।

    Toyota Fortuner

    हाइवे परफॉरमेंस

    हाइवे पर पेट्रोल इंजन की परफॉरमेंस मिली जुली रहती है। इस इंजन की पावर डिलीवरी स्मूद है, लेकिन यह इतना पावरफुल नहीं है। जब किसी स्लो व्हीकल को ओवरटेक करने की बात आती है, तो पहले से ही प्लानिंग करनी पड़ती है।अचानक या तेज़ी से ओवरटेक करने के लिए एसेलरेटर को जोर से दबाना पड़ता है और कभी-कभी गियर भी कम करना पड़ता है, खासकर तब जब कार में पैसेंजर और सामान पूरी तरह से भरा हो। खुले हाईवे पर, अगर कार को एक एक जैसी स्पीड से चलाया जाए, तो माइलेज 12–13 kmpl तक मिल सकता है। हालांकि, ये आंकड़े अपने सेगमेंट में सबसे अच्छे तो नहीं हैं, लेकिन उन खरीदारों के लिए ठीक हैं जिनकी महीने भर में ड्राइविंग ज़्यादा नहीं होती।

    Toyota Fortuner

    यह इंजन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो कम ड्राइव करते हैं और पेट्रोल इंजन का सुकून चाहते हैं। कम मेंटेनेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू के लिए Toyota की प्रतिष्ठा इसकी अपील को और बढ़ाती है, जिससे यह उन खरीदारों के लिए एक प्रेक्टिकल चॉइस बन जाती है जो जबरदस्त परफॉर्मेंस या माइलेज की बजाए भरोसेमंदता को ज्यादा महत्व देते हैं।

    2.8-लीटर डीजल 

    फॉर्च्यूनर का डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 204 PS की पावर और 420 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ यह 500 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 4x2 और 4x4 दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। 

    शहर में परफॉरमेंस 

    शहर के अंदर डीजल इंजन की पावर डिलीवरी काफी स्मूद लगती है। हालांकि, कम RPM पर एक हल्का टर्बो-लैग महसूस होता है, लेकिन एक बार जब टर्बो काम करने लगता है, तो इंजन बिना किसी हिचकिचाहट के स्पीड पकड़ लेता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स टॉर्क को अच्छी तरह से मैनेज करता है, जिससे शहर में ड्राइविंग आरामदायक बनी रहती है। भारी ट्रैफिक में भी इंजन कभी भी थका हुआ महसूस नहीं होता है। पेट्रोल इंजन की तुलना में डीजल इंजन सिटी में लगभग 11-12 kmpl का माइलेज देता है। यह इसे उन लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है जो रोजाना लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। हालांकि, पेट्रोल की तुलना में यह इंजन थोड़ी आवाज करता है, और जब गाड़ी पर ज्यादा लोड होता है, तो इंजन की आवाज केबिन के अंदर तक सुनाई देती है।

    Toyota Fortuner

    हाइवे पर परफॉरमेंस 

    हाइवे पर डीजल इंजन काफी पावरफुल लगता है। इसकी मजबूत मिड-रेंज परफॉर्मेंस शानदार है, जिससे 80-120 km/h की स्पीड पर ओवरटेक करना बेहद आसान हो जाता है। 500 Nm का टॉर्क यह सुनिश्चित करता है कि तेज स्पीड पर भी गाड़ी में पावर की कोई कमी महसूस ना हो। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइवर को जरूरत पड़ने पर गियर्स पर मैनुअल कंट्रोल की सुविधा देते हैं। 80-लीटर के बड़े फ्यूल टैंक और डीजल इंजन के साथ यह गाड़ी हाइवे पर लगभग 14-15 kmpl का माइलेज देता है, जिसका मतलब है कि एक बार टैंक फुल कराने पर यह गाड़ी आपको लगभग 500 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज दे सकती है। 

    Toyota Fortuner

    2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड के साथ 48वोल्ट सिस्टम

    शहर में परफॉरमेंस 

    अपने बड़े साइज और वजन के बावजूद  Fortuner Neo Drive शहर में आसानी से चलती है। 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम होने से शुरुआती थ्रॉटल रिस्पॉन्स स्मूद मिलता है, जिससे रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में गाड़ी को चलाना थोड़ा आसान हो जाता है। हल्का टॉर्क असिस्ट कम स्पीड पर थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है और स्टैंडर्ड डीजल के मामूली टर्बो-लैग को छुपाता है। इससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में ड्राइविंग और भी आसान हो जाती है। हालांकि, जब तेज एसेलेरेशन की जरूरत होती है और RPM 2000 से ऊपर जाता है, तो इंजन थोड़ा ड्रॉनी महसूस हो सकता है। फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो शहर में यह इंजन लगभग 9-10 kmpl का माइलेज देता है, जो स्टैंडर्ड डीजल इंजन की तुलना में एक मामूली सुधार है।

    हाइवे परफॉरमेंस

    हाइवे पर 2.8-लीटर डीजल इंजन की जबरदस्त मिड-रेंज पावर और 500 Nm का टॉर्क ओवरटेकिंग को आसान बनाता है, तब भी जब SUV पूरी तरह से लोडेड हो। क्रूजिंग स्पीड पर यह गाड़ी बेहद स्टेबल लगती है और बिना किसी प्रेशर के चलती है, और इसका 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आमतौर पर स्मूद गियर शिफ्ट देता है। हालांकि, अचानक डाउनशिफ्ट करते समय गियरबॉक्स थोड़ा हिचकिचाता है, खासकर तब जब आपको तेजी से स्पीड बढ़ानी हो, लेकिन पैडल शिफ्टर्स होने से इसमें मदद मिलती है। 

    Toyota Fortuner

    रिफाइनमेंट के मामले में फॉर्च्यूनर का यह इंजन अभी भी काफी पीछे है, क्योंकि ज़्यादा रेव्स पर इंजन का शोर सुनाई देने लगता है। फिर भी, इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस और लंबी दूरी तय करने की क्षमता इन कमियों की भरपाई कर देती है। अपने साइज, वजन और 4x4 ड्राइवट्रेन के बावजूद, फॉर्च्यूनर नियो ड्राइव रियल-वर्ल्ड कंडीशन में हाइवे पर 15–16 kmpl का माइलेज देती है। 

    और देखें

    राइड क्वालिटी 

    फॉर्च्यूनर का लैडर-फ्रेम कंस्ट्रक्शन इसे मजबूती देता है, और यह SUV ऊबड़-खाबड़ रास्तों, गड्ढों और टूटी-फूटी सड़कों पर बिना रुके चलती है। जहां ज़्यादातर कारें धीमी हो जाती हैं, वहां यह आसानी से आगे बढ़ जाती है। सस्पेंशन सिस्टम को इस तरह से ट्यून किया गया है कि वह झटकों को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को ज़्यादा परेशानी नहीं होती। हालांकि, इसमें रियर पैसेंजर्स को असमान सड़कों पर साइड-टू-साइड मूवमेंट जरूर महसूस होता है। इसकी राइड क्वालिटी Skoda Kodiaq या Jeep Meridian जैसी मोनोकॉक SUVs जितनी आरामदायक और कुशन्ड नहीं है, लेकिन यह उन गाड़ियों से कहीं ज़्यादा मजबूत है। हाईवे पर यह 100 से ज्यादा की स्पीड पर भी बहुत स्थिर और शांत रहती है।

    Toyota Fortuner

    हैंडलिंग 

    Toyota Fortuner

    इस SUV की हैंडलिंग काफी अच्छी है। कम स्पीड पर इसका स्टीयरिंग व्हील थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे स्पीड बढ़ती है ड्राइवर का आत्मविश्वास बढ़ता है। जैसा की ऊंची बॉडी-ऑन फ्रेम SUV से उम्मीद की जा सकती है, केबिन के अंदर बैठे पैसेंजर्स को इसमें बॉडी रोल महसूस होता है। 4x4 डीजल वेरिएंट लो-रेंज गियरबॉक्स, हिल-डिसेंट कंट्रोल और अलग-अलग सतहों के लिए ट्रैक्शन मोड जैसी सुविधाओं से लैस हैं। यह इसे कीचड़, रेत या चट्टानों वाले  रास्ते पर ले जाने के लिए एक बेहद सक्षम गाड़ी बनाता है। यह उन लोगों के लिए अच्छी गाड़ी है जो सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि ऑफ-रोडिंग के लिए भी ले जाना चाहते हैं।

    और देखें

    Toyota Fortuner सिंगल फुली लोडेड स्टैंडर्ड वेरिएंट में आती है, लेकिन खरीदारों को पावरट्रेन के मामले में काफी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है :-

    • 2.7 Petrol MT / AT (4x2)

    • 2.8 Diesel MT (4x2, 4x4)

    • 2.8 Diesel AT (4x2, 4x4)

    • 2.8 Diesel NeoDrive AT with 48V mild hybrid tech (4x2, 4x4)

    और देखें

    हो सकता है कि टोयोटा फॉर्च्यूनर आपको सेगमेंट की दूसरी कारों जितनी लग्ज़री, टेक्नोलॉजी या अच्छा कंफर्ट ना दे। लेकिन, यह जबरदस्त भरोसेमंदता और शानदार रोड प्रेजेंस देती है और इसमें कहीं भी जाने की काबिलियत है। यह एक ऐसी कार है जिसे आप दिमाग और दिल दोनों से पसंद करके खरीदेंगे, क्योंकि आप जानते हैं कि यह सड़क पर मौजूद बाकी सभी गाड़ियों से ज़्यादा लंबे समय तक चलेगी। हां, यह महंगी जरूर है और इसके मुकाबले में मौजूद गाड़ियों में कम कीमत पर ज़्यादा फीचर्स और कंफर्ट भी मिलता है। लेकिन, अगर आपकी प्राथमिकता मजबूती, भरोसेमंदता और फॉर्च्यूनर वाली दमदार इमेज है, तो यह SUV आज भी सबसे ऊपर है।

    आप Toyota Fortuner के अलावा यह ऑप्शन भी देख सकते हैं :- 

    Jeep Meridian

    क्यों खरीदें 

    • ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड 

    • ज्यादा किफायती

    • बेहतर राइड क्वालिटी 

    क्यों नापसंद करें

    • पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं 

    • सीमित तीसरी रो स्पेस

    MG Gloster

    क्यों खरीदें 

    • स्पेशियस तीसरी रो

    • शानदार फीचर्स

    • शहर में बेहतर राइड क्वालिटी 

    क्यों नापसंद करें 

    • पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं

    और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बोल्ड डिजाइन: यह बड़ी और मस्कुलर दिखती है, जिससे सड़क पर इसकी जबरदस्त मौजूदगी महसूस होती है।
    • भरोसेमंद: टोयोटा की इंजीनियरिंग क्षमता इसे लंबे समय तक चलने वाली और भरोसेमंद कार बनाती है।
    • अच्छे इंजन ऑप्शन: इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ रियर-व्हील और फोर-व्हील ड्राइवट्रेन की चॉइस मिलती है।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • पुराना केबिन: डिजाइन और इस्तेमाल हुए मटीरियल की वजह से इसका इंटीरियर पुराना लगता है।
    • इतनी आरामदायक नहीं है : खराब सड़कों पर पीछे बैठे पैसेंजर्स को गाड़ी के हिलने-डुलने का अहसास हो सकता है।
    • पेट्रोल इंजन इतना पावरफुल नहीं: हाइवे पर पेट्रोल इंजन डीजल इंजन जितना फास्ट महसूस नहीं होता।
    अधिक देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर कंपेरिजन

    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर
    Rs.34.76 - 50.46 लाख*
    एमजी मैजेस्टर
    एमजी मैजेस्टर
    Rs.42.49 - 44.99 लाख*
    टोयोटा हाइलक्स
    टोयोटा हाइलक्स
    Rs.31.99 - 36.69 लाख*
    जीप मेरिडियन
    जीप मेरिडियन
    Rs.23.33 - 38.26 लाख*
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    Rs.42.92 - 48.29 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स1
    बीएमडब्ल्यू एक्स1
    Rs.50.90 लाख*
    स्कोडा कोडिएक
    स्कोडा कोडिएक
    Rs.36.99 - 46.99 लाख*
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एलडब्ल्यूबी
    Rs.49.90 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (742)रेटिंग5User Review (9)रेटिंग4.5User Review (1)रेटिंग4.3User Review (168)रेटिंग4.5User Review (238)रेटिंग4.5User Review (143)रेटिंग4.5User Review (13)रेटिंग5User Review (1)
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक / मैनुअलट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिकट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    इंजन2694 सीसी - 2755 सीसीइंजन1996 सीसीइंजन2755 सीसीइंजन1956 सीसीइंजन2755 सीसीइंजन1499 सीसीइंजन1984 सीसीइंजन1499 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपडीजलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोलफ्यूल टाइपपेट्रोल
    पावर163.6 - 201.15 बीएचपीपावर213 बीएचपीपावर201.15 बीएचपीपावर168 - 172.36 बीएचपीपावर201.15 बीएचपीपावर134.1 बीएचपीपावर201 बीएचपीपावर154.21 बीएचपी
    एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग7एयरबैग6एयरबैग9एयरबैग8
    वर्तमान में देख रहे हैंफॉर्च्यूनर बनाम एमजी मैजेस्टरफॉर्च्यूनर बनाम हाइलक्सफॉर्च्यूनर बनाम मेरिडियनफॉर्च्यूनर बनाम फॉर्च्यूनर लेजेंडरफॉर्च्यूनर बनाम एक्स1फॉर्च्यूनर बनाम कोडिएकफॉर्च्यूनर बनाम एक्स1 एलडब्ल्यूबी

    टोयोटा फॉर्च्यूनर न्यूज

    • रोड टेस्ट
    • टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      टोयोटा फॉर्च्यूनर का हमेशा से मार्केट में दबदबा रहा है। यह गाड़ी आम लोगों के साथ-साथ नेताओं की भी पहली पसंद रही है जिसके चलते इसका सड़कों पर भी काफी महत्व है। टोयोटा ने 2021 फेसलिफ्ट मॉडल के साथ इसका लेजेंडर वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसके लुक्स बेहद आकर्षित करने वाले हैं।  इसमें कई सारे दमदार

      स्तुतिon मई 04, 2021
    • कंपेरिज़न रिव्यू: महिंद्रा अल्टुरस जी4 Vs फोर्ड एंडेवर Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs इसुजु एमयू-एक्स
      कंपेरिज़न रिव्यू: महिंद्रा अल्टुरस जी4 Vs फोर्ड एंडेवर Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर Vs इसुजु एमयू-एक्स

      सभी एसयूवी की अपनी एक अलग विशेषता है। इस लिहाज़ से हमनें इन सभी एसयूवी की तुलना अलग अलग मोर्चो पर की है।

      भानुon जुलाई 04, 2019

    टोयोटा फॉर्च्यूनर यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड742 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (742)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (210)
    • कंफर्ट (308)
    • माइलेज (117)
    • इंजन (190)
    • इंटीरियर (133)
    • स्पेस (44)
    • कीमत (74)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • z
      zaid uddin on अगस्त 23, 2026
      4.3
      Best SUV Of All The Time
      This is the best car I have ever drive. Like the experience and road presence is next level and the engine reliability is also best. If anyone has good budget then you should go for it without thought for a second and the mileage is also good as per the size and weight of the car and yah! I will for sure recommend this to everyone.
      और देखें
      2
    • p
      paras batti on अगस्त 11, 2026
      5
      The Rockleader Fortuner Is Only Best Suv In World.
      This suv is really unexpected car the most wonderful car in world, fortuner gives feel like the monster and when drive you feel you drive in a plane. The engine give most power in range of this segment compare to other cars, we thanks to toyota to launch fortuner by which we feel like a we travel with god, best car.
      और देखें
      1
    • h
      harsh सिंह thakur on जुलाई 26, 2026
      5
      As I Am Using Toyota
      As I am using toyota Fortuner neo drive is very good as I'm businessman, I have long run so it is very comfortable for long and very reliable because, I can take this anywhere without any tension. And fortuner is a family car my whole family can go anywhere with this car. Personally I love this car.
      और देखें
    • s
      sahil on जुलाई 10, 2026
      4.3
      Comfortable, Premium Luxury Feeling
      Gadi chalane me maja aata hai, jese premium feeling aati hai, comfortable hai, ground clearance bhi acha hai, power pickup muje pasanad aaya. Maintain karna padta hai gadi ko lekin fortuner India ka powerful entry model hai. Jaha bhi leke jao, good feeling aati hai, respect aur badh jati hai jab fortuner sath aati hai.
      और देखें
    • यूज़र on जुलाई 02, 2026
      4.5
      Good Car In This Segment
      I love Fortuner. This is my favourite car. I have never seen a car like this. No other car can match the level of fortuner. The car's interor and its looks are amazing. This car's pickup is very nice and powerful. It comes with 4x4 off roading power, amazing car and I love Fortuner.
      और देखें
    • सभी फॉर्च्यूनर रिव्यूज देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर वीडियो

    • Defend Your Car: Full Drama, Zero Logic?24:16
      Defend Your Car: Full Drama, Zero Logic?
      7 महीने पहले26.1K व्यूज
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      टोयोटा फॉर्च्यूनर प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) टोयोटा फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत 40,25,626 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अगस्त महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अगस्त 2026 के महीने में दिल्ली में टोयोटा फॉर्च्यूनर पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) फॉर्च्यूनर और एमजी मैजेस्टर में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) फॉर्च्यूनर की कीमत 34.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम और एमजी मैजेस्टर की कीमत 42.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) टोयोटा फॉर्च्यूनर के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 37.31 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से टोयोटा फॉर्च्यूनर की ईएमआई ₹78,890 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹4.15 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Adarsh Mishra asked on 11 Oct 2025
      Q ) Please sir bataiye fortuner ke 1 original headlight ka price kitna hai
      By CarDekho Experts on 11 Oct 2025

      A ) We would suggest visiting your nearest authorized service centre for the availab...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Devyanisharma asked on 16 Nov 2023
      Q ) What is the price of Toyota Fortuner in Pune?
      By CarDekho Experts on 16 Nov 2023

      A ) The Toyota Fortuner is priced from ₹ 33.43 - 51.44 Lakh (Ex-showroom Price in Pu...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Abhijeet asked on 20 Oct 2023
      Q ) Is the Toyota Fortuner available?
      By CarDekho Experts on 20 Oct 2023

      A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Prakash asked on 7 Oct 2023
      Q ) What is the waiting period for the Toyota Fortuner?
      By CarDekho Experts on 7 Oct 2023

      A ) For the availability and waiting period, we would suggest you to please connect ...और देखें

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      Prakash asked on 23 Sep 2023
      Q ) What is the seating capacity of the Toyota Fortuner?
      By CarDekho Experts on 23 Sep 2023

      A ) The Toyota Fortuner has a seating capacity of 7 peoples.

      Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      ईएमआई की गणना करें
      आपकी मासिक ईएमआई
      94,250ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      टोयोटा फॉर्च्यूनर ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      भारत में फॉर्च्यूनर की कीमत

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.43.70 - 63.29 लाख*
      मुंबईRs.42.81 - 61.93 लाख*
      पुणेRs.41.35 - 60.92 लाख*
      हैदराबादRs.43 - 62.29 लाख*
      चेन्नईRs.43.69 - 63.29 लाख*

      ट्रेंडिंग टोयोटा कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      अगस्त ऑफर देखें

      टोयोटा फॉर्च्यूनर लेटेस्ट अपडेट

      • 8 अक्टूबर 2025: टोयोटा ने 2025 फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन पेश किया है। इसमें अंदर और बाहर कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

      • 22 सितंबर 2025: जीएसटी में कटौती के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत कम हुई है। अब इसकी प्राइस 33.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

      • 7 सितंबर 2025: कीमत में गिरावट! जीएसटी दर में कटौती के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 3.49 लाख रुपये तक कम हो गई है! नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

      और देखें
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है