• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा एसयूवी की बुकिंग हुई शुरू, हुंडई क्रेटा की टक्कर में जल्द होगी लॉन्च

    इस नई कॉम्पेक्ट एसयूवी को मई में शोकेस किया जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्चिंग मई के बाद की जाएगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 31, 2023 16:59 ist
    info icon
    published onMar 31, 2023 16:59 IST
    last updated onMar 31, 2023 16:59 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Compact SUV

    • होंडा के कई डीलर्स ने अपकमिंग एसयूवी कार की प्री-बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।
    • इस गाड़ी से मई में पर्दा उठ सकता है। इसे शोकेस होने के कुछ महीनों बाद लॉन्च किया जाएगा।
    • इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, छह एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।
    • इस अपकमिंग कार में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिल सकता है।
    • भारत में होंडा की अपकमिंग एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    होंडा की कई डीलरशिप ने अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। डीलर सूत्रों के अनुसार, इस नई एसयूवी कार को मई में शोकेस किया जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्चिंग आने वाले कुछ महीनों में की जा सकती है। यह करीब छह सालों में कंपनी का भारत के लिए पहला बिलकुल नया मॉडल होगा।

    2023 Honda SUV

    नई होंडा एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। इस एसयूवी कार का ऑफिशियल टीज़र भी जारी हो चुका है। टेस्टिंग की तस्वीरों में इस कार में हेडलाइट सेटअप, कूल लुक्स वाली एलईडी डीआरएल, बड़ी ग्रिल और रूफ रेल्स देखने को मिले थे। इससे पहले जारी हुए स्केच के अनुसार, यह एसयूवी कार अच्छा स्टांस लिए होगी और इसमें ज्यादा दमदार लुक्स के लिए बॉडी क्लैडिंग भी दी जाएगी।

    अनुमान है कि इसके इंटीरियर की डिज़ाइन सिटी सेडान के मुकाबले एकदम यूनीक हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएससी, ट्रेक्शन कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। यह सिटी के बाद होंडा की दूसरी एडीएएस फीचर से लैस कार होगी। इस एसयूवी कार में एडीएएस के तहत ऑटोमेटिक इमजरजेंसी ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    होंडा की दूसरी कारों की तरह ही यह कॉम्पेक्ट एसयूवी भी केवल पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसमें होंडा सीटी वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों की चॉइस मिल सकती है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट के साथ ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन) का ऑप्शन दिया जाएगा।

    भारत में नई होंडा एसयूवी की कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा और एमजी एस्टर से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है