• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर एसयूवी की बुकिंग हुई शुरू

    एमजी एस्टर कार की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन या फिर डीलरशिप से बुक करवा सकते हैं। इस गाड़ी की 5000 यूनिट्स की डिलीवरी इस साल नवंबर-दिसंबर तक दी जाएगी और इसके बाद इसकी शुरूआती कीमत बदल जाएगी। वर्तमान में इस एसयूवी कार की कीमत 9.78 लाख रुपये से 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 21, 2021 10:54 ist
    info icon
    published onOct 21, 2021 10:52 IST
    last updated onOct 21, 2021 10:54 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी एस्टर की कीमत 9.78 लाख से 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    • इसकी पहली 5000 यूनिट्स की डिलीवरी इस साल नवंबर-दिसंबर में दी जाएगी।
    • यह एसयूवी कार पांच वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सेव्वी में आती है।
    • इसमें दो इंजन ऑप्शंस 1.5-लीटर पेट्रोल (110 पीएस) और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस) दिए गए हैं।
    • एस्टर कार में सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पर्सनल एआई असिस्टेंट, 360 डिग्री कैमरा, पायलट असिस्ट और छह एयरबैग्स दिए गए हैं।

    एमजी एस्टर कार की बुकिंग शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन या फिर डीलरशिप से बुक करवा सकते हैं। इस गाड़ी की 5000 यूनिट्स की डिलीवरी इस साल नवंबर-दिसंबर तक दी जाएगी और इसके बाद इसकी शुरूआती कीमत बदल जाएगी। वर्तमान में इस एसयूवी कार की कीमत 9.78 लाख रुपये से 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह गाड़ी पांच वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट, शार्प और सैव्वी में आती है। इसमें दो इंजन ऑप्शंस: 110 पीएस 1.5-लीटर पेट्रोल (6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ) और 140 पीएस 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (स्टैंडर्ड 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ) दिए गए हैं।

    इस 5-सीटर कार में सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और रोबोट हेड शेप्ड पर्सनल एआई असिस्टेंट दिया गया है। इसके एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, पायलट असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग शामिल है।

    एमजी की इस एसयूवी कार में ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन  इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल की जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

     

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ऑल डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल एक्सेंट/डिसेंट (स्टैंडर्ड) और छह एयरबैग्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : एमजी एस्टर फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    सेगमेंट में एमजी एस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, रेनो डस्टर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है।

    यह भी देखें: एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी एस्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है