• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति के लाइनअप में कहां पोजिशन की जाएगी बलेनो बेस्ड एसयूवी? जानिए यहां

    हाल ही में मारुति की एक नई क्राॅसओवर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पाॅट किया गया जिसने कई लोगों में इसके प्रति उत्सुकता जगी है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 08, 2022 16:56 ist
    info icon
    published onAug 08, 2022 16:56 IST
    last updated onAug 08, 2022 16:56 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    maruti baleno suv

    माना जा रहा है कि ये बलेनो बेस्ड कार होगी जो सब 4 मीटर कैटेगरी में होगी। 

    ब्रेजा का विकल्प हो सकती है ये 

    बलेनो पर बेस्ड इस कार का नाम तो अभी सामने नहीं आया है मगर माना जा रहा है कि ये मारुति ब्रेजा का वैकल्पिक माॅडल हो सकता है। बता दें कि ब्रेजा सब काॅम्पैक्ट एसयूवी अरीना डीलरशिप्स के जरिए बेची जाती है जिसका शेप बाॅक्सी है। ये नई सब काॅम्पैक्ट क्राॅसओवर एसयूवी नेक्सा डीलरशिप्स के जरिए बेची जाएगी जिसका शेप काफी स्पोर्टी होगा और इसमें कूपे कारों जैसी रूफलाइन नजर आएगी। ये ग्रैंड विटारा का छोटा वर्जन भी हो सकता है। 

    मिलेंगे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स 

    maruti brezza 2022

    बलेनो के मुकाबले इस अपकमिंग क्राॅसओवर कार में कंपनी ज्यादा फीचर्स रख सकती है जिनमें एक्सएल6 जैसा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी शामिल है। बता दें कि बलेनो में 360 डिग्री व्यू कैमरा,9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    संभावित पावरट्रेन

    maruti baleno

    मारुति इस कार में 1 लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दे सकती जो आखिरी बार बलेनो आरएस में दिया गया था। ये इस कार में 100 बीएचपी की पावर देता था। इसके अलावा इस कार में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी से लैस टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबाॅक्स ऑप्शन रखे जा सकते हैं। 

    मारुति के पोर्टफोलियो में कहां पोजिशन किया जाएगा इसे?

    maruti grand vitara

    साइज के हिसाब से मारुति के माॅडल लाइनअप में इस नई कार को बलेनो और एक्सएल6 नेक्सा कारों के बीच पोजिशन किया जा सकता है। फीचर्स के मोेर्चे पर ये कार ग्रैंड विटारा से नीचे पोजिशन की जा सकती है। 

    इस बलेनो बेस्ड क्राॅसओवर कार की प्राइस ब्रेजा एसयूवी से ज्यादा रखी जा सकती है। इसका मुकाबला किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू से होगा। इस कार को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस भी किया जा सकता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है