• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का कौनसा वेरिएंट खरीदें? वीडियो में देखें

     यह गाड़ी सात वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंपलिश्ड एस और अकंपलिश्ड प्लस एस में उपलब्ध है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 24, 2025 11:06 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 11:06 IST
    last updated onJun 24, 2025 11:06 IST
    138 Views
    • Write a कमेंट

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह नई टाटा अल्ट्रोज हैचबैक कार में डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, सिंगल-पेन सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई सारे एडवांस फीचर दिए गए हैं। यह गाड़ी सात वेरिएंट : स्मार्ट, प्योर, प्योर एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव एस, अकंपलिश्ड एस और अकंपलिश्ड प्लस एस में उपलब्ध है।  

    अल्ट्रोज सेगमेंट की इकलौती कार है जिसमें पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी के अलावा डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। इस गाड़ी में इंजन के साथ कई सारे ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं। अब सवाल यह उठता है कि अल्ट्रोज फेसलिफ्ट गाड़ी का कौनसा वेरिएंट सबसे अच्छा साबित होता है?  

    कारदेखो यूट्यूब चैनल पर जारी हुए हमारे लेटेस्ट वीडियो में हमनें अल्ट्रोज फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट-वाइज फीचर और कीमतों के बारे में विस्तार से बताया है जिससे आपको सबसे अच्छा वेरिएंट चुनने में मदद मिल सकेगी। फीचर्स के बारे में जानने से पहले नीचे दिए गए वीडियो में वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन और पावरट्रेन कॉम्बिनेशन पर डालते हैं एक नजर :- 

    वेरिएंट-वाइज प्राइस 

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट की वेरिएंट-वाइज कीमतें कुछ इस प्रकार हैं :- 

    वेरिएंट

    प्राइस

    इंजन 

    1.5-लीटर डीजल 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन  

    1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी 

    ट्रांसमिशन ऑप्शन 

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एएमटी

    6-स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी

    स्मार्ट 

    –

    6.89  लाख रुपये

    –

    –

      7.89 लाख रुपये

    प्योर

    8.99 लाख रुपये

    7.69  लाख रुपये

      8.29  लाख रुपये

    –

      8.79 लाख रुपये

    प्योर एस 

    –

    8.05  लाख रुपये

      8.65  लाख रुपये

    –

      9.15 लाख रुपये

    क्रिएटिव 

    –

    8.69  लाख रुपये

      9.29  लाख रुपये

    –

      9.79 लाख रुपये

    क्रिएटिव एस 

    10.35 लाख रुपये

    9.05  लाख रुपये

      9.65  लाख रुपये

      10.30 लाख रुपये

      9.99 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड एस 

      11.29 लाख रुपये

      9.99 लाख रुपये

    –

      11.24 लाख रुपये

      11.09 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड प्लस एस 

    –

    –

    –

      11.49 लाख रुपये

    –

    सभी कीमतें इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया के अनुसार है।  

    फीचर व सेफ्टी 

    2025 Tata Altroz dashboard

    2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट कार में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), वॉइस-असिस्टेड सिंगल-पेन सनरूफ, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल(ईएससी), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : 2025 टाटा हैरियर ईवी रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, 21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये के बीच रखी गई कीमत

    इंजन ऑप्शन 

    2025 Tata Altroz diesel engine

    टाटा की इस प्रीमियम हैचबैक कार में कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है :- 

    इंजन 

    1.5-लीटर डीजल इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल  + सीएनजी  

    पावर

    90 पीएस 

    88 पीएस 

    73.5 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    115 एनएम

    103 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी /  5-स्पीड एएमटी ^ / 6-स्पीड डीसीटी*

    5-स्पीड एमटी

    ^एएमटी = ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन 

    *डीसीटी = डुअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन  

    कंपेरिजन 

    2025 Tata Altroz driving

    टाटा अल्ट्रोज का मुकाबला हुंडई आई20, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से है।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है