• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 टाटा हैरियर ईवी रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, 21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये के बीच रखी गई कीमत

    इसके ड्युअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत से 27 जून के दिन पर्दा उठाया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On जून 23, 2025 19:37 ist
    info icon
    published onJun 23, 2025 19:37 IST
    last updated onJun 23, 2025 19:37 IST
    207 Views
    • Write a कमेंट

    2025 Tata Harrier EV

    • 21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है टाटा हैरियर ईवी के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत
    • तीन वेरिएंट्स: एडवेंचर,फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड वेरिएंट्स में उपलब्ध है ये 
    • 2 जुलाई 2025 से शुरू होगी ऑफिशियल बुकिंग 
    • महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवायडी एटो 3 से रहेगा मुकाबला 

    टाटा मोटर्स ने 2025 टाटा हैरियर ईवी के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स से पर्दा उठा दिया है। इसकी कीमत  21.49 लाख रुपये से लेकर 27.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। 2025 टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट्स: एडवेंचर,फियरलेस प्लस और एम्पावर्ड में उपलब्ध है। डीलरशिप्स पर इसकी अनॉफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी 2 जुलाई से आधिकारिक बुकिंग शुरू करेगी। 

    टाटा हैरियर ईवी के रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट्स 

    65 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक 

    75 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक

    एडवेंचर  

    21.49 लाख रुपये

    -----

    एडवेंचर एस 

    21.99 लाख रुपये 

    -----

    फियरलेस 

    23.99 लाख रुपये

    24.99 लाख रुपये 

    एम्पावर्ड  

    -----

    27.49 लाख रुपये

    2025 टाटा हैरियर ईवी: डिजाइन ओवरव्यू

    2025 Tata Harrier EV

    2025 टाटा हैरियर ईवी में आईसीई वर्जन वाले ही डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं मगर इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक एलिमेंट्स भी मौजूद है। इसमें ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल दी गई है और बंपर पर लगे एयरडैम पर वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं जो टाटा कर्व ईवी में भी मौजूद है। इसमें चौड़े एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं और साथ ही इसमें दी गई हेडलाइट्स स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही है। 

    2025 Tata Harrier EV

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां सबसे बड़ा बदलाव एयरो इंसर्ट्स के साथ नए 19 इंच अलॉय व्हील्स के तौर पर नजर आता है। ध्यान से देखें तो इसके फ्रंट डोर पर“हैरियर” की बैजिंग के बजाए “.ईवी” की बैजिंग दी गई है। इसके अलावा बाकी ये हैरियर आईसीई वर्जन जैसी ही नजर आती है। हैरियर ईवी में 5 कलर्स:नैनीताल नॉक्टर्न, प्योर ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट, एम्पावर्ड ऑक्साइड और स्टील्थ ब्लैक (केवल स्टील्थ एडिशन के लिए) में उपलब्ध है।

    रियर प्रोफाइल की बात करें तो इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जिससे इसे एक मॉर्डन लुक मिलता है। वहीं बंपर पर दी गई फॉक्स स्किड प्लेट में वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं। 

    2025 Tata Harrier EV

    केबिन की बात करें तो 2025 टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक में स्टैंडर्ड कार वाला डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है। हालाांकि टाटा ने इसे ग्रे और व्हाइट कलर देकर अपडेट किया है जिससे इसे एक प्रीमियम अपील मिल रही है। इस कार में काफी सारे फीचर्स भी दिए गए हैं जिनके बारे में आप जानेंगे आगे। 

    2025 टाटा हैरियर ईवी: फीचर्स

    2025 Tata Harrier EV

    2025 टाटा हैरियर में काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 14.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेशन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड टेलगेट शामिल है। 

    पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का पूरा सेट दिया गया है।

    इसके अलावा इसमें कुछ और फीचर्स भी दिए गए हैं जो इस प्रकार से है:

    2025 Tata Harrier EV

    • समन मोड: की एफओबी से आप कार को आगे या पीछे कर सकते हैं। 
    • ट्रांसपेरेंट मोड: 360 डिग्री कैमरा की मदद से आप कार के नीचे का पूरा हिस्सा देख सकते हैं। 
    • ऑटो पार्क असिस्ट: स्टीयरिंग या ब्रेक इनपुट के बिना आप कार को पार्क कर सकते है। की एफओबी से भी कार को पार्क किया जा सकता है। 
    • डिजिटल आईआरवीएम: शार्क फिन एंटीना पर लगे कैमरा से आईआरवीएम पर आप कार के पीछे की फीड देख सकते हैं। 
    • 2025 टाटा हैरियर ईवी:

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    2025 Tata Harrier EV

    टाटा ने 2025 हैरियर ईवी में दो बैटरी पैक के साथ दो ड्राइवट्रेन ऑप्शंस रखे हैं। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    बैटरी पैक 

    65 केडब्ल्यूएच  / 75 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    2  

    पावर 

    238 पीएस (रियर मोटर), 158 पीएस (फ्रंट मोटर) 

    टॉर्क 

    504 एनएम तक 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    627 किलोमीटर तक 

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी)/ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी)  

    हैरियर ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जहां ये 120 किलोवॉट के फास्ट चार्जर से 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी बैटरी के साथ लाइफटाइम वॉरन्टी भी दी है। 

    2025 टाटा हैरियर ईवी:  कंपेरिजन

    2025 Tata Harrier EV 

    2025 टाटा हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीवाईडी एटो 3 से है। इसे हुंडई आयनिक 5 से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है