• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने किस प्रीमियम हैचबैक कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानें यहां

    भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज़, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, होंडा जैज़ और फोक्सवैगन पोलो जैसी कारें मौजूद हैं। इनमें से हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज़ और बलेनो सबसे ज्यादा पॉपुलर कारें हैं। इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों को इस सेगमेंट की कार घर लाने के लिए ज्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा। यहां हमने अलग-अलग शहरों में इन हैचबैक कारों पर चले रहे वेटिंग पीरियड का जिक्र किया है तो चलिए इस पर डालते हैं एक नज़र:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 13, 2021 18:11 ist
    info icon
    published onOct 13, 2021 18:11 IST
    last updated onOct 13, 2021 18:11 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    शहर

    जैज़

    आई20

    बलेनो

    अल्ट्रोज़

    ग्लैंजा

    पोलो

    नई दिल्ली 

    0

    0

    0

    1 महीना

    0

    1 महीना

    बेंगलुरु

    1 महीना

    1 महीने से भी कम

    1  महीना

    1 महीने से भी कम

    1 महीना

    5-6  महीने

    मुंबई

    1 महीना

    0

    0

    2  महीने

    2 महीने

    1 महीना

    हैदराबाद

    0

    1 महीना

    0

    1.5  महीने

    1 महीना

    1-2 महीने

    पुणे

    0

    0

    0

    1-2 महीने

    2  महीने

    1-1.5  महीने

    चेन्नई

    0

    0

    1 महीना

    1.5 महीने

    1  महीना

    3  महीने

    जयपुर

    1  महीना

    1  महीना

    0

    1  महीना

    1 महीने से भी कम

    1  महीना

    अहमदाबाद

    1 महीने से भी कम 

    0

    0

    0

    1  महीना

    1  महीना

    कोलकाता

    1 महीने से भी कम

    2  महीने

    0

    2  महीने

    2  महीने

    2-3 महीने

    • इस महीने जैज़ कार पर कोई भी वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। वहीं बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर के ग्राहकों को इसे घर लाने के लिए कम से कम एक महीने का इंतज़ार करना होगा।
    • नई हुंडई आई20 कार भी काफी कम वेटिंग पीरियड के साथ उपलब्ध है। मगर, कोलकाता में इस कार पर सबसे ज्यादा दो महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • मारुति बलेनो कार पर अधिकतर मेट्रो शहरों में कोई भी वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। वहीं, इसका रिबैज्ड वर्जन ग्लैंजा एक महीने से ज्यादा के वेटिंग पीरियड के साथ मिल रही है।
    • मुंबई और कोलकाता के ग्राहकों को टाटा अल्ट्रोज़ कार खरीदने के लिए सबसे ज्यादा इंतज़ार करना होगा, जबकि बेंगलुरु और अहमदाबाद के ग्राहक इसे जल्दी से जल्दी घर ला सकेंगे।

    • फोक्सवैगन पोलो कार पर प्रतिद्वंदियों के मुकाबले सबसे लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता के ग्राहकों को इसे घर लाने के लिए सबसे लंबा इंतज़ार करना होगा।

    यहां दी गई सभी हैचबैक कारों का वेटिंग पीरियड कार के वेरिएंट, इंजन और कलर ऑप्शन के अनुसार कम-ज्यादा भी हो सकता है, ऐसे में हम सही जानकारी के लिए नज़दीकी डीलरशिप्स पर संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    Y
    yashaswi
    Feb 4, 2022, 11:04:54 PM

    Its been 2 months for altroz in bengaluru. Worst customer support from key motors bengaluru.. Never recommend

      जवाब
      Write a Reply
      1
      C
      chirag modi
      Nov 9, 2021, 4:30:00 PM

      in Ahmedabad its 60 days waiting period for Altroz, above information is incorrect

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है