• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    4 सितम्बर को लॉन्च होगी फोक्सवैगन पोलो और वेंटो फेसलिफ्ट

    दोनों कारों को नए फीचर्स, कॉस्मेटिक अपडेट और बीएस6 इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अगस्त 28, 2019 10:57 ist
    info icon
    published onAug 28, 2019 10:57 IST
    last updated onAug 28, 2019 10:57 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Polo

    फोक्सवैगन पोलो और वेंटो के फेसलिफ्ट वर्ज़न 4 सितम्बर को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। कंपनी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है। दोनों कारों को कई कॉस्मेटिक बदलावों और नए फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।  

    कुछ महीनों पहले ही दोनों कारों को टीवी एड की शूटिंग के दौरान भी देखा गया था। नई पोलो के फ्रंट में जीटीआई की तरह हनीकांब मेश ग्रिल और नए डिज़ाइन का एयरडैम मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इसके टेल लैम्प्स और बम्पर की डिज़ाइन में भी बदलाव किए हैं। 

    वेंटो फेसलिफ्ट में भी पोलो के समान अपडेट देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें नई साइड स्कर्ट्स भी दी जाएगी जो कार को स्पोर्टी लुक देगी। इंटीरियर की बात करें तो पोलो और वेंटो दोनों में मौजूदा मॉडल के जैसा ही केबिन मिलेगा। हालांकि इसमें छोटे मोटे कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स जरूर देखने को मिलेंगे।  

    Volkswagen Polo

    पोलो फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 76पीएस की पावर और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी ओर, पोलो जीटी टीएसआई और वेंटो टीएसआई में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन की जगह कंपनी का नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन बीएस6 नॉर्म्स का पालन करेंगे। हालांकि, यदि फोक्सवैगन अप्रैल 2020 से थोड़ा पहले बीएस6 इंजन पेश करने की योजना में है तो इन दोनों कारों के फेसलिफ्ट वर्ज़न में मौजूदा मॉडल वाले बीएस4 इंजन ही मिलेंगे।   

    Volkswagen Vento

    यह देखना होगा कि कंपनी दोनों कारों के 1.5-लीटर डीजल इंजन को बीएस6 मानदंडों के अनुरूप अपडेट करती है या इन्हें बंद कर देगी। वर्तमान में पोलो हैचबैक और वेंटो की प्राइस क्रमशः 5.71 लाख से 9.72 लाख रुपये और 8.64 लाख से 14.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) है। इनके फेसलिफ्ट वर्ज़न की प्राइस इनके मौजूदा मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। 

    लॉन्च के बाद अभी की तरह पोलो हैचबैक का मुकाबला हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज़, टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो से रहेगा। वहीं, वेंटो मिड-साइज सेडान होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा रैपिड, मारुति सियाज़ और टोयोटा यारिस को टक्कर देना जारी रखेगी।  

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन तारेक टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है