• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्मः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस भारत में होगी लॉन्च, नया टीजर हुआ जारी

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार को इंडोनेशियन मार्केट में भारत से पहले शोकेस किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 16, 2022 15:12 ist
    info icon
    published onNov 16, 2022 15:12 IST
    last updated onNov 16, 2022 15:12 IST
    639 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hycross India Teaser

    • भारत में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी कार से 25 नवंबर को पर्दा उठेगा।
    • यह सेगमेंट की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होगी।
    • जारी हुई तस्वीरों और टीज़र में इसमें मिलने वाला पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस फीचर नज़र आया है।
    • इस गाड़ी के साथ मौजूदा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी की बिक्री भी जारी रहेगी।
    • भारत में इनोवा हाईक्रॉस की प्राइस 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी को भारत में लॉन्च करने की कंपनी ने ऑफिशियल घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक नया टीजर जारी कर इस बात की पुष्टि की है। 

    Toyota Innova Hycross Side Teased

    अब तक सामने आई जानकारियों के अनुसार, इस नई एमपीवी कार में पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस फीचर दिया जाएगा। यह दोनों फीचर टोयोटा की किसी कार में पहली बार मिलेंगे। इसके अलावा इनोवा हाइक्रॉस में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर पैसेंजर के लिए वॉल-माउंटेड एसी और सात एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी के बूट स्पेस की एक्सक्लूसिव जानकारी आई सामने

    टोयोटा की इस अपकमिंग कार में 2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसका संयुक्त आउटपुट 194 पीएस होगा। अनुमान है कि इसके नॉन-हाइब्रिड वर्जन का पावर आउटपुट 170 पीएस हो सकता है। नई इनोवा कार मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जबकि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लैडर-फ्रेम पर बेस्ड है। अपकमिंग इनोवा फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार होगी, जबकि इसका मौजूदा मॉडल रियर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।

    Toyota Innova Hycross Teased

    भारत में नई इनोवा हाईक्रॉस कार से 25 नवंबर को पर्दा उठेगा। अनुमान है कि इसकी प्राइस 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। भारत में इनोवा हाईक्रॉस के साथ मौजूदा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी की बिक्री भी जारी रहेगी। इनोवा हाईक्रॉस किया कैरेंस और महिंद्रा मराज़ो के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन होगा, जबकि किया कार्निवल के मुकाबले एक सस्ता विकल्प साबित होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है