टोयोटा ग्लैंजा के अब हर वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग्स,सीमित समय के लिए प्रेस्टीज एसेसरी पैकेज भी हुआ लॉन्च
टोयोटा ने हाल ही में इसी तरह का पैकेज हाइराइडर में भी पेश किया था।
- Write a कमेंट

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा के चार वेरिएंट्स:ई,एस,जी और वी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड देकर उसे अपडेट दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें ‘प्रेस्टीज पैकज’ को भी पेश कर दिया है जो कि एक एसेसरीज किट है और 31 जुलाई तक ये बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। टोयोटा ने हाल ही में इसी तरह का पैकेज हाइराइडर में भी पेश किया था। बता दें कि ग्लैंजा कार के ओवरऑल डिजाइन,फीचर्स या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
क्या कुछ खास दिया गया है इस एसेसरीज पैकेज में जानिए आगे:
इस कॉम्पिलमेंट्री प्रेस्टीज पैकेज एसेसरी किट में 7 तरीके की एसेसरीज दी गई है जिनकी लिस्ट इस प्रकार से है:
- डोर वाइज़र
- क्रोम और ब्लैक कलर के एसेंट के साथ बॉडी साइड मोल्डिंग
- रियर लैंप गार्निश
- ओआरवीएम और फेंडर के लिए क्रोम गार्निश
- रियर स्किड प्लेट
- इल्युमिनेटेड डोर सिल्स
- लोअर ग्रिल गार्निश
अन्य फीचर्स और सेफ्टी

टोयोटा ग्लैंजा कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर वाला आर्कमिस-ट्यून्ड साउंड सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए ग्लैंजा के सभी वेरिएंट में अब 6 एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।
टोयोटा ग्लैंजा इंजन और गियरबॉक्स
टोयोटा ग्लैंजा पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध रहेगी जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:
| इंजन |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी |
| पावर |
90 पीएस |
77.5 पीएस |
| टॉर्क |
113 एनएम |
98.5 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी |
5-स्पीड एमटी |
कीमत और मुकाबला

टोयोटा ग्लैंजा कार की कीमत 6.90 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इस हैचबैक कार का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज, और यहां तक कि सिट्रोएन सी3 क्रॉस-हैचबैक से है।














