• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा की बुकिंग शुरू, 6 जून को होगी लॉन्च

    टोयोटा ग्लैंजा को आप 10,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। भारत में इसकी शुरूआती कीमत 7.27 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    modified on मई 30, 2019 17:55 ist
    info icon
    published onMay 30, 2019 17:49 IST
    last updated onMay 30, 2019 17:55 IST
    640 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा के चुनिंदा डीलरों ने ग्लैंजा की बुकिंग शुरू कर दी है। टोयोटा ग्लैंजा को आप 10,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं। भारत में इस कार को 6 जून 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी शुरूआती कीमत 7.27 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज, फॉक्सवेगन पोलो और टाटा अल्ट्रोज से होगा।

    टोयोटा ग्लैंजा, मारुति बलेनो का क्रॉस बैज वर्जन है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग की जिम्मेदारी मारुति सुजुकी ने ली है, जबकि सेल और सर्विस का जिम्मा टोयोटा संभालेगी।

    टोयोटा ग्लैंजा को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस में 1.2 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। लॉन्च के वक्त इस में डीज़ल इंजन का विकल्प नहीं आएगा।

    टोयोटा ग्लैंजा का केबिन मारुति बलेनो जैसा होगा। बलेनो की तरह इस में ऑल ब्लैक इंटीरियर आएगा। कार का डैशबोर्ड लेआउट और स्टीयरिंग व्हील भी बलेनो की याद दिलाएगा। इस के बेस वेरिएंट में अलॉय व्हील, ऑटो एसी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे कई काम के फीचर दिए जा सकते हैं। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी बलेनो से अलग बनाने के लिए इस में कौन से अतिरिक्त फीचर देती है।

    यह भी पढें : टोयोटा ग्लैंजा के लिए करें थोड़ा इंतज़ार या मुकाबले में मौजूद कारों में से चुनें बेहतर विकल्प? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है