पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स वेरिएंट्स लॉन्च, विनफास्ट वीएफ6 डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, एमजी की पहली सिलेक्ट डीलरशिप खुली, और बहुत कुछ
पिछले सप्ताह भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कई खबरों से भरी थी। महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एक्सयूवी 3एक्सओ के नए वेरिएंट्स पेश किए, जबकि अपकमिंग विनफास्ट वीएफ6 की पहली यूनिट डीलरशिप यार्ड पर पहुंची। इसके अलावा रेनो ट्राइबर के पहले फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्च डेट की घोषणा भी हुई।
- Write a कमेंट
रेनो ने नई ट्राइबर फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट की घोषणा की, जबकि होंडा सिटी हाइब्रिड की कीमत में कटौती हुई

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स लाइनअप लॉन्च

पिछले सप्ताह महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के तीन नए रेवएक्स लाइनअप वेरिएंट पेश किए गए। इन्हें मिडिल वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है और इनमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। नए वेरिएंट के साथ अब पैनोरमिक सनरूफ वाला मॉडल काफी किफायती हो गया है।
विनफास्ट वीएफ6 डीलरशिप पर पहुंचना शुरू

हम सभी जानते हैं कि वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट जल्द भारत में अपनी शुरूआत करने वाली है। कंपनी इन दिनों देश के प्रमुख शहरों के मॉल में विनफास्ट वीएफ6 और विनफास्ट वीएफ7 को शोकेस करने में व्यस्त है। इसके अलावा कंपनी के एक डीलरशिप स्टॉक यार्ड में लॉन्च से पहले वीएफ6 को भी देखा गया है।
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट की लॉन्च तारीख की हुई घोषणा

रेनो ट्राइबर भारत में करीब छह साल से बिक्री के लिए उपलब्ध है, और इसमें कोई शक नहीं है कि अब इस सब-4 मीटर एमपीवी कार को अपडेट की जरूरत है। रेनो ने आखिरकार नई ट्राइबर फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।
एमजी मोटर इंडिया ने पहला सिलेक्ट आउटलेट खोला

अपकमिंग एमजी एम9 और एमजी साइबरस्टर के लॉन्च से पहले कंपनी ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपना पहला सिलेक्ट आउटलेट खोल दिया है। एमजी सिलेक्ट शोरूम मूल रूप से कंपनी का प्रीमियम आउटलेट है, जहां महंगी और प्रीमियम कार को बेचा जाएगा। कंपनी भारत में ऐसे और भी आउटलेट खोलने की योजना बना रही है, जिसके बारे में आप विस्तार से यहां देख सकते हैं।
होंडा सिटी हाइब्रिड की प्राइस में भारी कटौती

अगर आपकी नजर होंडा सिटी हाइब्रिड पर है तो इसे घर लाने का यह सही समय हो सकता है, क्योंकि इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है। ग्रीन होंडा सिटी एक वेरिएंट में उपलब्ध है और कीमत में कटौती के बाद यह एक आकर्षक विकल्प बन गई है।
टाटा नेक्सन ईवी और कर्व ईवी पर मिलेगी आजीवन वारंटी

टाटा मोटर्स ने कर्व ईवी और नेक्सन ईवी (केवल 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ) पर आजीवन वारंटी की घोषणा की है, जिससे इलेक्ट्रिक कार मालिकों को अब बैटरी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह स्कीम नए और मौजूदा ग्राहक दोनों के लिए लागू है।
15 अगस्त को महिंद्रा चार कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाएगी

महिंद्रा हमेशा 15 अगस्त पर कुछ खास करती है और इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। एसयूवी कार कंपनी इस साल एक या दो नहीं, बल्कि चार नए कॉन्सेप्ट को शोकेस करने वाली है। इसके अलावा महिंद्रा अपना नया प्लेटफॉर्म भी पेश करेगी, जिस पर अलग-अलग बॉडी स्टाइल और इंजन वाली कार तैयार की जा सकती है। इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।














