• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब टाटा कर्व ईवी और टाटा नेक्सन ईवी के बैटरी पैक पर मिलेगी आजीवन वारंटी! यहां देखिए कैसे लें इस स्कीम का फायदा

    टाटा मोटर्स मौजूदा ग्राहकों को कर्व ईवी और नेक्सन ईवी 45 खरीदने पर अतिरिक्त 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनेफिट दे रही है

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 10, 2025 18:50 ist
    info icon
    published onJul 10, 2025 18:50 IST
    last updated onJul 10, 2025 18:50 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने सबसे पहले 2025 टाटा हैरियर ईवी के बैटरी पैक पर आजीवन वारंटी स्कीम की घोषणा की थी, और अब यह स्कीम कर्व ईवी और नेक्सन ईवी के 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वेरिएंट पर भी मिलने लगी है। आजीवन वारंटी कार के पहले रजिस्ट्रेशन से लेकर 15 साल तक मान्य है, और इसका फायदा नए और मौजूदा पहले कार मालिक दोनों ले सकते हैं। बिना किसी देरी के, आइए जानते इस वारंटी स्कीम के बारे में विस्तार से:

    आजीवन बैटरी वारंटी के बारे में ज्यादा जानकारी

    कार के रजिस्ट्रेशन से लेकर 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर तक के लिए वारंटी मान्य है। यह नए और मौजूदा फर्स्ट ऑनर सभी के लिए लागू है। हालांकि यह स्कीम केवल प्राइवेट उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने अपनी गाड़ी का कंपनी पर्क स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है। यक स्कीम कमर्शियल इस्तेमाल वाले व्हीकल पर लागू नहीं होती है, जिनमें टैक्सी, डेमो कार, टेस्ट-ड्राइव यूनिट और फ्लीट ऑपरेशन आदि शामिल है।

    आजीवन वारंटी के लिए पात्र बने रहने के लिए कार का अधिकृत टाटा सर्विस सेंटर से सर्विस करवाना और सर्विस शेड्यूल को फॉलो करना होगा।

    बैटरी में कोई भी फिजिकल डेमेज और छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। अगर रिपेयर या बदलने की जरूरत पड़ती है, तो टाटा बैटरी की वास्तविक क्षमता का 80 प्रतिशत या रिपेयर से पहले वाली स्थिति, जो ज्यादा हो, रिस्टोर कर देगी।

    टाटा कर्व ईवी बैटरी पैक और रेंज

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व ईवी में दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है और वारंटी स्कीम दोनों बैटरी पैक के साथ मिल रही है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    45 केडब्ल्यूएच

    55 केडब्ल्यूएच

    पावर

    150 पीएस

    167 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    9 सेकंड

    8.6 सेकंड

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1 + पार्ट 2)

    430 किलोमीटर

    502 किलोमीटर

    कर्व ईवी पांच वेरिएंट: क्रिएटिव, अकंप्लिश्ड, अकंप्लिश्ड प्लस एस, एम्पावर्ड प्लस और एम्पावर्ड प्लस ए में उपलब्ध है।

    टाटा नेक्सन ईवी बैटरी पैक और रेंज

    Tata Nexon EV

    टाटा नेक्सन ईवी में भी दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है। हालांकि वारंटी स्कीम केवल बड़े बैटरी के साथ मिल रही है। यहां देखिए इसके स्पेसिफिकेशन:

    बैटरी पैक

    30 केडब्ल्यूएच (आजीवन वारंटी उपलब्ध नहीं)

    45 केडब्ल्यूएच

    पावर

    130 पीएस

    145 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    9.2 सेकंड

    8.9 सेकंड

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज (पार्ट 1 + पार्ट 2)

    275 किलोमीटर

    489 किलोमीटर

    नेक्सन ईवी के चार वेरिएंट: क्रिएटिव, फियरलेस, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस में 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Curvv EV rear three quarters

    टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से 22.24 लाख रुपये के बीच है, जबकि टाटा नेक्सन ईवी 45 की प्राइस 13.39 लाख रुपये से 17.19 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 से है। वहीं टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और एमजी विंडसर ईवी से है।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    K
    krishanlal sachdeva
    Oct 12, 2026, 9:00:38 PM

    Tata nexon ev no ch01DE 1244 lying with berkley tata motors chandigarh lying with the company for the last 5 months for replacement of battery but no response

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Oct 13, 2026, 2:24:24 PM

    For the latest update on your battery replacement status and further assistance regarding the matter, we recommend contacting the authorized Tata Motors service centre directly.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajesh
      Sep 14, 2025, 11:23:12 AM

      Tata may also considered punch ev LR (35 kWh) for life time battery warranty scheme on Tata Punch ev LR as provided on Nexon 45 kWh model.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        dr sr menatia
        Jul 30, 2025, 1:44:19 AM

        Tata may also considered punch ev LR (35 kWh) for life time battery warranty scheme on Tata Punch ev LR as provided on Nexon 45 kWh model.

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है