2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट 23 जुलाई को होगी लॉन्च
यह सब-4 मीटर एमपीवी कार का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिसमें डिजाइन बदलाव और कुछ फीचर अपडेट मिलने की उम्मीद है
- Write a कमेंट

-
डिजाइन अपडेट में नई ग्रिल, अपडेट लाइटिंग और नई डिजाइन के अलॉय व्हील शामिल हो सकते हैं।
-
केबिन में बदलाव के तौर पर नया डैशबोर्ड और नए कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
-
इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नई डिस्प्ले और 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) जैसे नए फीचर दिए जा सकते हैं।
-
इसमें पहले की तरह 72 पीएस 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलना जारी रहेगा।
-
वर्तमान में ट्राइबर की कीमत 6.10 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपय के बीच है।
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को भारत में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। 2019 में लॉन्च से लेकर 6 साल बाद इस एमपीवी कार को पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। कुछ समय पहले इसे कवर से ढ़के हुए टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिससे इसकी कुछ जानकारी सामने आई थी। नई ट्राइबर के एक्सटीरियर और केबिन में कई डिजाइन अपडेट किए जा सकते हैं और कुछ अतिरिक्त फीचर शामिल किए जा सकते हैं।
डिजाइन

नई ट्राइबर कार के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे इसमें शार्प हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जिन्हें एलईडी यूनिट में अपग्रेड किया जा सकता है, और नया बंपर मिलने की उम्मीद है।
साइड में बड़े बदलाव के तौर पर केवल नई डिजाइन के अलॉय व्हील मिलने की संभावना है। हमें उम्मीद नहीं है कि रेनो साइड में कोई और बड़ा अपडेट करेगी। हालांकि इसे नया लुक देने के लिए नए कलर विकल्प भी दिए जा सकते हैं।
ट्राइबर पीछे से पहले से ही स्पोर्टी है। हालांकि टेल लैंप्स को एलईडी से अपग्रेड किया जा सकता है और इसके डिजाइन में भी बदलाव होने की उम्मीद है, जबकि पीछे वाला बंपर पहले से ज्यादा दमदार हो सकता है। इसमें पहले की तरह रूफ माउंटेड स्पॉइलर और वाशर के साथ रियर वाइपर जैसे एलिमेंट्स मिलना जारी रहेंगे।
केबिन और फीचर

रेनो ट्राइबर न्यू मॉडल के केबिन में बदलाव किए जाने की संभावना है, ताकि इसे और भी प्रीमियम लुक दिया जा सके। इसमें नई केबिन थीम, डैशबोर्ड लेआउट में कुछ बदलाव और कई अतिरिक्त फीचर दिए जा सकते हैं। नए फीचर में बड़ी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ब्रांडेड साउंड सिस्टम, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है।
इन अपडेट के अलावा, नई ट्राइबर में पहले की तरह एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, पीछे एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर मिलना जारी रहेंगे।
6 एयरबैग स्टैंडर्ड के अलावा, इसमें पहले की तरह ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और पार्किंग सेंसर के साथ पीछे पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलना जारी रहेंगे।
इंजन
2025 रेनो ट्राइबर में पहले की तरह 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:
| इंजन |
1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
72 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी* |
*एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
यह देखना बाकी है कि क्या रेनो नए मॉडल में ज्यादा पावरफुल 100 पीएस 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प देगी।
प्राइस और कंपेरिजन
नई रेनो ट्राइबर की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी, और वर्तमान में इसकी प्राइस 6.10 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे मारुति अर्टिगा और मारुति एक्सएल6 से सस्ती एमपीवी कार के तौर पर चुना जा सकता है।














