• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज: वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट लॉन्च, विनफास्ट ने भारत में पहला शोरूम खोला, मारुति फ्रॉन्क्स ज्यादा सुरक्षित हुई, और बहुत कुछ

    2025 टाटा हैरियर ईवी के साथ-साथ महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 के पैक टू वेरिएंट्स की डिलीवरी अब शुरू हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 04, 2025 11:16 ist
    info icon
    published onAug 04, 2025 11:16 IST
    last updated onAug 04, 2025 11:16 IST
    105 Views
    • Write a कमेंट

    जुलाई के आखिरी सप्ताह में भारत के कार में बाजार में ज्यादा हलचल नहीं रही। पिछले सप्ताह एक नई लग्जरी एसयूवी को पेश किया गया। वहीं वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने भारत में अपना पहला शोरूम खोला। इसके अलावा कुछ कार की कीमत में बढ़ोतरी हुई, तो कुछ नई गाड़ी की डिलीवरी शुरू हुई। यहां देखिए भारत के कार बाजार में पिछले सप्ताह क्या कुछ खास रहा:

    वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट लॉन्च

    2025 Volvo XC60 side

    वोल्वो कार इंडिया का जलवा कायम है! स्वीडिश कार कंपनी ने एक्ससी90 फेसलिफ्ट के बाद अब एक्ससी60 का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। नई एक्ससी60 नए डिजाइन टच और ज्यादा फीचर वाले अपडेट केबिन के साथ आती है। एक्ससी60 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    विनफास्ट ने भारत में पहली डीलरशिप खोली

    VinFast VF7 front design

    हम वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट की भारत में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही यहां पर वीएफ6 और वीएफ7 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ी पेश करेगी। लेकिन उससे पहले, कंपनी ने गुजरात के सूरत में अपना पहला शोरूम खोला है। यहां पर वीएफ6 और वीएफ7 दोनों मॉडल को डिस्प्ले के लिए रखा गया है।

    मारुति फ्रॉन्क्स ज्यादा सुरक्षित हुई

    मारुति सुजुकी ने फ्रॉन्क्स को नया सेफ्टी अपडेट दिया है और अब इसमें बेस वेरिएंट से 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलने लगे हैं। पहले इस सब-4 मीटर क्रॉसओवर कार के मिड और टॉप मॉडल्स में ही छह एयरबैग मिलते थे। इस सेफ्टी अपडेट से फ्रॉन्क्स कार की कीमत थोड़ी बढ़ी है।

    कुछ टोयोटा कार की प्राइस में हुआ इजाफा

    Toyota Innova Crysta And Toyota Taisor Prices Increased By Up To Rs 26,000

    टोयोटा रुमियन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद, अब जापानी कार कंपनी ने टाइजर और इनोवा क्रिस्टा की प्राइस में इजाफा किया है। टाइजर के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी है, जबकि इनोवा क्रिस्टा के टॉप मॉडल्स की कीमत में बदलाव हुआ है। यहां देखिए दोनों टोयोटा कार की कीमत कितनी बढ़ी है।

    टाटा हैरियर ईवी की डिलीवरी शुरू

    Tata Harrier EV customer deliveries commence

    टाटा हैरियर ईवी को बुक करने वाले के लिए अच्छी खबर है। टाटा मोटर्स ने पिछले सप्ताह हैरियर इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू कर दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैरियर ईवी को पहले ही दिन 10,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई थी।

    एमजी एस्टर की प्राइस में इजाफा

    MG Astor

    पिछले सप्ताह एमजी एस्टर की कीमत में इजाफा हुआ। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार अब पहले से 19,000 रुपये तक महंगी हो गई है। आप एमजी एस्टर की नई कीमत यहां देख सकते हैं

    महिंद्रा बीई 6 और एक्सईवी 9ई पैक टू वेरिएंट की डिलीवरी शुरू

    Mahindra XEV 9e and BE 6 Pack Two variant deliveries commence

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई और महिंद्रा बीई 6 के मिड वेरिएंट पैक टू की डिलीवरी शुरू हो गई है। कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने दोनों इलेक्ट्रिक कार के पैक टू वेरिएंट में बड़ा 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक शामिल किया है, जिससे बड़ा बैटरी पैक वर्जन सस्ता हो गया।

    was this article helpful ?

    एमजी साइबरस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है