महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 के पैक टू वेरिएंट की डिलीवरी हुई शुरू
एक्सईवी 9ई और बीई 6 के वेरिएंट लाइनअप में पैक टू 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक विकल्प वाला सबसे सस्ता मॉडल है
- Write a कमेंट

महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 के पैक टू वेरिएंट को हाल ही में 79 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ अपडेट किया गया था। अब दोनों ईवी के इस वेरिएंट की 59केडब्ल्यूएच और 79केडब्ल्यूएच बैटरी पैक विकल्प के साथ डिलीवरी शुरू हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च के वक्त पैक टू वेरिएंट में केवल 59 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया था और बड़ा बैटरी पैक टॉप मॉडल पैक थ्री में मिलता था। हाल ही में मिले अपडेट से बीई 6 का बड़ा बैटरी पैक वर्जन 3.40 लाख रुपये और एक्सईवी 9ई का बड़ा बैटरी पैक वर्जन 4 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है।
बैटरी पैक, मोटर और रेंज
यहां देखिए दोनों कार के बैटरी और रेंज से जुड़ी जानकारी:
| बैटरी पैक |
79 केडब्ल्यूएच |
59 केडब्ल्यूएच |
| रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1 +पार्ट 2) |
656 किलोमीटर (एक्सईवी 9ई) / 682 किलोमीटर (बीई 6) |
542 किलोमीटर (एक्सईवी 9ई) / 535 किलोमीटर (बीई 6) |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
1 |
| पावर |
286 पीएस |
231 पीएस |
| टॉर्क |
380 एनएम |
380 एनएम |
| ड्राइव |
रियर-व्हील-ड्राइव |
|
यह भी पढ़ें: भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च हुईं ये नई कार, देखिए पूरी लिस्ट
पैक टू के बारे में


महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 दोनों इलेक्ट्रिक कार के पैक टू वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी डीआअरएल और एलईडी टेल लाइट दी गई है। इसमें एयरोडायनामिक इनसर्ट के साथ 19-इंच अलॉय व्हील और इल्लुमिनेटेड लोगो भी दिया गया है।


दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ी के केबिन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और बीई 6 में दो 12.3-इंच डिस्प्ले व एक्सईवी 9ई में तीन डिस्प्ले दी गई है। दोनों में पीछे वेंट्स के साथ ड्यूल-जोन ऑटो एसी, आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस फोन चार्जर, और ड्यूल-जोन ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम), रेन सेंसिंग वाइपर, और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए दोनों महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार में कई सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, पीछे पार्किंग कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, और ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल है। इस वेरिएंट में लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर ड्राउजिनेंस डिटेक्शन जैसे फंक्शन मिलते हैं।
कंपेरिजन
महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला टाटा हैरियर ईवी और बीवाईडी एटो 3 से है। वहीं महिंद्रा बीई 6 का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है।














