• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट ने गुजरात के सूरत में खोली पहली डीलरशिप, वीएफ6 और वीएफ7 को किया डिस्प्ले

    विनफास्ट की योजना 2025 के अंत तक 27 शहरों में 35 डीलरशिप्स शुरू करने की है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 28, 2025 13:46 ist
    info icon
    published onJul 28, 2025 13:46 IST
    last updated onJul 28, 2025 13:46 IST
    156 Views
    • Write a कमेंट

    विनफास्ट ने भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के पिपलोड, सूरत में खोला है। इस 3,000 स्क्वायर फुट फैसिलिटी में वीएफ6 और वीएफ7 को डिस्प्ले किया गया है। इन दोनों मॉडल्स की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी की योजना 2025 के अंत तक 27 शहरों में 35 डीलरशिप्स की शुरुआत करने की है। यहां देखें इससे जुड़ी पूरी जानकारी। 

    कंपनी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट में ऑपरेशन शुरू करने से पहले अपनी पहली डीलरशिप खोली है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि वीएफ6 और वीएफ7 दोनों को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 में क्या कुछ मिलेगा खास आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    भारत में विनफास्ट कार से जुड़ी जानकारी 

    विनफास्ट वीएफ6

    VinFast VF6 front design

    विनफास्ट वीएफ6 की डिजाइन फ्यूचरिस्टिक और कर्वी है। इसमें क्रोम इंसर्ट के साथ ब्लेंक-ऑफ ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं। वीएफ6 भारतीय वर्जन के साथ छह कलर ऑप्शन : इंफिनिटी ब्लेंक, क्रिमसन रेड, अर्बन मिंट, जेट ब्लैक, डेसट सिल्वर और जेनिथ ग्रे मिलेंगे। 

    VinFast VF6 interior

    केबिन के अंदर इसमें सिल्वर एसेंट के साथ स्पोर्टी ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है। इस गाड़ी के इंटीरियर में सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटो एसी, पैनोरमिक ग्लास रूफ, और हीटेड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

    वीएफ6 भारतीय वर्जन की पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। विनफास्ट वीएफ6 अंतरराष्ट्रीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :- 

    वेरिएंट 

    ईको 

    प्लस 

    बैटरी पैक 

    59.6 केडब्ल्यूएच

    59.6  केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    410  किलोमीटर

    379 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर

    177  पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम 

    310 एनएम 

    विनफास्ट वीएफ6 की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा।  

    विनफास्ट वीएफ7

    VinFast VF7 front design

    विनफास्ट वीएफ7 एक बड़ी और ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इस गाड़ी का एक्सटीरियर लेआउट बॉक्सी है। इसमें स्प्लिट एलईडी डीआरएल्स, स्लोपिंग रूफलाइन और 20-इंच अलॉय व्हील्स जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं। यह गाड़ी वीएफ6 की तरह छह कलर ऑप्शन में आएगी। 

    VinFast VF7 interior

    केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। इसमें मिनिमिल डिजाइन वाला ड्राइवर-फोकस्ड केबिन लेआउट दिया गया है, जिसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन, सिल्वर एक्सेंट और सेंटर कंसोल में अच्छी-खासी स्टोरेज मिलेगी। इस गाड़ी में 12.9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (एचयूडी), 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक ग्लास रूफ और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है। 

    विनफास्ट वीएफ7 अंतरराष्ट्रीय वर्जन के स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-  

     

    ईको एफडब्ल्यूडी

    प्लस एडब्ल्यूडी 

    बैटरी पैक

    70.8 केडब्ल्यूएच

    70.8 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    2

    पावर

    201 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम 

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    एसेलेरेशन (0-100 किमी/घंटे) 

    9.5  सेकंड

    5.8 सेकंड

    विनफास्ट वीएफ 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला बीवाईडी सीलायन 7, हुंडई आयोनिक 5 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलेबस वर्जन से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ6 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है