2025 वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 71.90 लाख रुपये से शुरू
नई वोल्वो एक्ससी60 एक वेरिएंट में उपलब्ध है और इसके एक्सटीरियर व केबिन डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं
- Write a कमेंट

-
इसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ पतली एलईडी हेडलाइट, नई ग्रिल, नए 19-इंच अलॉय व्हील और स्मोक्ड एलईडी टेल लाइट दी गई है।
-
केबिन में पहले वाले डैशबोर्ड लेआउट के साथ नई 11.2-इंच पोर्टरेट टचस्क्रीन दी गई है।
-
अन्य फीचर में एक पैनोरमिक सनरूफ, एक वायरलेस फोन चार्जर, 4-जोन ऑटो एसी और आगे पावर्ड सीटें शामिल है।
-
सुरक्षा के लिए कई एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस दिया गया है।
-
इसमें पहले वाला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 250 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
-
इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और ऑडी क्यू5 से है।
2018 में वोल्वो एक्ससी60 का दूसरा जनरेशन अवतार लॉन्च होने के बाद, अब भारत में इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया गया है। इस प्रीमियम एसयूवी कार की कीमत 71.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है और पुराने मॉडल की तुलना में इसके एक्सटीरियर और केबिन डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पहले की तरह 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलना जारी है। यहां देखिए 2025 वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट में क्या कुछ खास मिलता है:
एक्सटीरियर

वोल्वो ने नई एक्ससी60 के एक्सटीरियर डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और यह काफी हद तक पहले जैसी दिखती है। गौर से देखने पर आपको इसमें पतली एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट और नई ग्रिल नजर आएगी, जो इसे पहले से ज्यादा शानदार लुक देते हैं। आगे वाला बंपर डिजाइन भी नया है जो एसयूवी को पहले से दमदार लुक देता है।

साइड वाले हिस्से में नए 19-इंच अलॉय व्हील और क्रोम डोर गार्निश दी गई है।

पीछे से यह करीब-करीब पहले जैसी है, हालांकि यहां पर भी कुछ बदलाव हुए हैं। इसमें स्मोक्ड फिनिश के साथ नई एलईडी टेल लाइटें दी गई है। वहीं रूफ माउंटेड स्पॉइलर और शार्क फिन एंटीना जैसे एलिमेंट्स प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले दिए गए हैं।
केबिन

एसयूवी कार का डैशबोर्ड डिजाइन पुराने मॉडल जैसा है और वही ड्यूल-टोन ब्लैक व बैज थीम दी गई है। हालांकि डैशबोर्ड के बीच में नई ऑफ-व्हाइट फिनिश दी गई है जो इसे पहले से ज्यादा साफ लुक देती है। इंफोटनमेंट सिस्टम अब बड़ा 11.2-इंच का है, और इसकी प्रोसेसिंग तेज है और इंटरफेस अपग्रेड किया गया है।
यह भी पढ़ें: भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च हुईं ये नई कार, देखिए पूरी लिस्ट
फीचर और सेफ्टी

2025 वोल्वो एक्ससी60 की फीचर लिस्ट में 15-स्पीकर बोवर एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4-जोन ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले और पावर्ड टेलगेट शामिल है। बेहतर कंफर्ट के लिए इसमें आगे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटों के साथ हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन मिलता है।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन

नई वोल्वो एक्ससी60 में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:
| इंजन |
2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी |
| पावर |
250 पीएस |
| टॉर्क |
350 एनएम |
| गियरबॉक्स |
8-स्पीड एटी |
| ड्राइव |
ऑल-व्हील-ड्राइव |
इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.9 सेकंड लगते हैं।
कंपेरिजन

भारत में 2025 वोल्वो एक्ससी60 फेसलिफ्ट का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी और ऑडी क्यू5 से है।














