• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टोयोटा टाइजर की प्राइस में हुआ इजाफा, 26,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    टोयोटा टाइजर कार के सभी वेरिएंट्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं, जबकि इनोवा क्रिस्टा के केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स की कीमत 26,000 रुपये बढ़ी है  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 31, 2025 14:54 ist
    info icon
    published onJul 31, 2025 14:54 IST
    last updated onJul 31, 2025 14:54 IST
    353 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा टाइजर कार के सभी वेरिएंट्स 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं, जबकि इनोवा क्रिस्टा के केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स की कीमत 26,000 रुपये बढ़ी है

    Toyota Innova Crysta And Toyota Taisor Prices Increased By Up To Rs 26,000

    हाल ही में टोयोटा ने अर्टिगा बेस्ड रुमियन एमपीवी की कीमत में 13,000 रुपये का इजाफा किया था,अब कंपनी ने टाइजर सब-4 मीटर क्रॉसओवर एसयूवी और इनोवा क्रिस्टा एमपीवी की प्राइस 26,000 रुपये तक बढ़ा दी है। टाइजर कार के दोनों वेरिएंट के दाम बढ़ गए हैं, जबकि इनोवा क्रिस्टा एमपीवी के केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स की प्राइस में इजाफा हुआ है। यहां देखें इन दोनों टोयोटा कारों की नई कीमतें :-

    टोयोटा टाइजर 

    Toyota Taisor front design

    वेरिएंट 

    नई कीमत

    पुरानी कीमत 

    कीमत में अंतर 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट 

    ई एमटी 

      7.77 लाख रुपये

      7.74 लाख रुपये

    +   3,000

    एस एमटी

      8.63 लाख रुपये

      8.60 लाख रुपये

    +   3,000

    एस एएमटी 

      9.21 लाख रुपये

      9.18 लाख रुपये

    +   3,000

    एस प्लस एमटी  

      9.03 लाख रुपये

      9 लाख रुपये

    +   3,000

    एस प्लस एएमटी  

      9.61 लाख रुपये

      9.58 लाख रुपये

    +   3,000

    1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी ऑप्शन 

    ई एमटी 

      8.75 लाख रुपये

      8.72 लाख रुपये

    +   3,000

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट 

    जी एमटी 

      10.59 लाख रुपये

      10.56 लाख रुपये

    +   3,000

    जी एटी 

      11.99 लाख रुपये

      11.96 लाख रुपये

    +   3,000

    वी एमटी 

      11.51 लाख रुपये

      11.48 लाख रुपये

    +   3,000

    वी एटी 

      12.91 लाख रुपये

      12.88 लाख रुपये

    +   3,000

    जैसा की आप टेबल में देख सकते हैंटाइजर के सभी वेरिएंट की कीमतें 3000 रुपये बढ़ गई है। हालांकि, इस सब-4 मीटर क्रॉसओवर की डिजाइन और फीचर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    Toyota Taisor engine

    इसमें कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं :-

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल + सीएनजी 

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 

    पावर

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    148 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी^

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    यह भी पढ़ें : अगस्त 2025 में लॉन्च या शोकेस होंगी ये नई कार, देखिए पूरी लिस्ट

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 

    Toyota Innova Crysta front design

    वेरिएंट

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    कीमत में अंतर  

    7-सीटर वर्जन 

    जीएक्स एमटी  

      19.99 लाख रुपये

      19.99 लाख रुपये

    कोई अंतर नहीं

    जीएक्स प्लस एमटी  

      21.71 लाख रुपये

      21.71 लाख रुपये

    कोई अंतर नहीं

    वीएक्स एमटी 

      25.40 लाख रुपये

      25.14 लाख रुपये

    +   26,000

    जेडएक्स एमटी 

      27.08 लाख रुपये

      26.82 लाख रुपये

    +   26,000

    8-सीटर वर्जन 

    जीएक्स एमटी 

      19.99 लाख रुपये

      19.99 लाख रुपये

    कोई अंतर नहीं

    जीएक्स प्लस एमटी 

      21.76 लाख रुपये

      21.76 लाख रुपये

    कोई अंतर नहीं

    वीएक्स एमटी 

      25.45 लाख रुपये

      25.19 लाख रुपये

    +   26,000

    जैसा की आप टेबल में देख सकते है, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी के केवल टॉप वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स की प्राइस में 26,000 रुपये का इजाफा हुआ है। टाइजर की तरह इस गाड़ी की फीचर लिस्ट और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

    इनोवा क्रिस्टा कार में 2.4-लीटर डीजल इंजन के साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    इंजन 

    2.4-लीटर डीजल इंजन 

    पावर 

    150 पीएस

    टॉर्क 

    343 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) 

    मुकाबला

    Toyota Taisor rear design

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर का मुकाबला मारुति फ्रॉन्क्स और टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, किआ सिरोस, स्कोडा कायलाक, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार से है।  

    जबकि, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इन्विक्टो को कड़ी टक्कर देती है। यह गाड़ी मारुति एक्सएल6, मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, किआ कैरेंस क्लाविस और किआ कैरेंस के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है