• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह की टॉप-5 ऑटोमोटिव हेडलाइंस पर डालिए एक नजर

    जनवरी के आखिरी सप्ताह में टाटा ने देश की पहली ऑॅटोमैटिक सीएनजी कार की बुकिंग शुरू करने के साथ अपने लाइनअप की कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 29, 2024 14:49 ist
    info icon
    published onJan 29, 2024 14:49 IST
    last updated onJan 29, 2024 14:49 IST
    191 Views
    • Write a कमेंट

    इसके साथ ही सिट्रोएन ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक का नया वेरिएंट लॉन्च किया और महिंद्रा ने अपनी एक पॉपुलर एसयूवी में फीचर एडजस्टमेंट्स भी किए। पिछले सप्ताह और क्या कुछ रहा खास इसपर डालिए एक नजरः

    टियागो/टिगॉर सीएनजी ऑटोमैटिक की बुकिंग हुई शुरू

    Tata Tigor iCNG AMT

    पिछले सप्ताह टाटा ने टियागो और टिगॉर सीएनजी के ऑटोमैटिक मॉडल की बुकिंग शुरू की। टियागो और टिगॉर देश की पहली ऑटोमैटिक सीएनजी कारें होंगी। इसके अलावा कंपनी ने टियागो,टियागो एनआरजी और टिगॉर के तीन नए कलर ऑप्शंस भी पेश किए। 

    सिट्रोएन ईसी3 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

    Citroen eC3

    सिट्रोएन ईसी3 का नया टॉप वेरिएंट शाइन लॉन्च हुआ है जिसमें कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। पहले ईसी3 दो वेरिएंट्सः लाइव और फील में ही उपलब्ध थी। इस वेरिएंट के डिजाइन और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    टाटा पंच ईवी की डिलीवरी हुई शुरू

    Tata Punch EV

    दो सप्ताह पहले टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार पंच ईवी लॉन्च हुई थी और अब कंपनी ने पंच ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। 

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन से हटाए ये फीचर्स

    Mahindra Scorpio N red

    महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन के मिड वेरिएंट जेड6 की फीचर लिस्ट में बदलाव किए हैं और साथ ही इसकी कीमत भी बढ़ा दी है। अब 2024 में इस वेरिएंट को ऑर्डर करने वालों को ये सब बदलाव मिलेंगे। 

    टाटा की कारें होंगी महंगी

    Tata to hike prices of its entire lineup from February 2024

    टाटा जल्द अपने लाइनअप में मौजूद कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कीमत बढ़ने से नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट,हैरियर और नेक्सन की इंट्रोडक्टरी प्राइस खत्म हो जाएगी। 

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक अब डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू

    Citroen C3 Aircross Automatic

    अब कस्टमर्स सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक मॉडल को डीलरशिप्स पर देखने जा सकते हैं। अभी तक  इस कार में 6 स्पीड मैनुअल ट्र्रांसमिशन का ही ऑप्शन मिल रहा था। सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमैटिक 29 जनवरी के दिन लॉन्च होगी। 

    पोर्श मकैन इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू

    पोर्श ने भारत में ऑल न्यू इलेक्ट्रिक कार मकैन टर्बो ईवी को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की बुकिंग भी शुरू कर दी है और कस्टमर्स को 2024 की दूसरी छमाही तक इसकी डिलीवरी मिलने लगेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है