• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए निसान एक्स-ट्रेल से जुड़ी 7 खास बातें

    निसान ने भारत में तीन नई एसयूवी कार एक्स-ट्रेल, कश्काई और ज्यूक से पर्दा उठाया है। कंपनी चौथी जनरेशन एक्स-ट्रेल और कश्काई की भारत की रोड़ पर टेस्टिंग जल्द शुरू करेगी। यहां एक्स-ट्रेल को इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अक्टूबर 18, 2022 17:34 ist
    info icon
    published onOct 18, 2022 17:34 IST
    last updated onOct 18, 2022 17:34 IST
    677 Views
    • Write a कमेंट

    लोकल टेस्टिंग के बाद निसान एक्स-ट्रेल प्रीमियम एसयूवी कार की बिक्री अगले साल तक शुरू कर सकती है।

    Nissan X-Trail 2022

    निसान ने भारत में तीन नई एसयूवी कार एक्स-ट्रेल, कश्काई और ज्यूक से पर्दा उठाया है। कंपनी चौथी जनरेशन एक्स-ट्रेल और कश्काई की भारत की रोड़ पर टेस्टिंग जल्द शुरू करेगी। यहां एक्स-ट्रेल को इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह भारत में चौथी जनरेशन एक्स-ट्रेल को सबसे पहले लॉन्च करेगी। निसान की इस लेटेस्ट फुल साइज़ एसयूवी कार से जुड़ी 7 ख़ास बातों के बारे में जानिए यहां:

    कितनी बड़ी है यह कार?

    Nissan X-Trail 2022

    यहां

    एक्स-ट्रेल 

    लंबाई 

    4680 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    2065 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1725 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2705 मिलीमीटर 

    ग्राउंड क्लियरेंस 

    205 मिलीमीटर 

    नोट : यह आंकड़े लेटेस्ट जनरेशन एक्स-ट्रेल के ऑस्ट्रेलियन मॉडल के अनुसार हैं।  

    एक्स-ट्रेल निसान के लाइनअप की सबसे बड़ी एसयूवी कार नहीं है, हालांकि यह जीप कंपास और फोक्सवैगन टिग्वान जैसी मिड-साइज़ एसयूवी कारों से लंबी और ऊंची जरूर है। साइज़ के मामले में यह महिंद्रा एक्सयूवी 700 के सबसे करीब है।

    कितने सीटिंग ऑप्शंस मिलेंगे?

    Nissan X-Trail 2022

    एक्स-ट्रेल कार 5-सीटर और 7-सीटर सीटिंग लेआउट में आएगी। इसमें मिडल रो पर 40:20:40 स्प्लिट सीटों का ऑप्शन मिलेगा, जबकि थर्ड रो पर मल्टीपल कॉन्फ़िगरेशन में 50:50 स्प्लिट सीटें दी जाएंगी।

    यह भी देखें : भारत में जल्द लॉन्च होने वाली कार

    एक्स-ट्रेल पावरट्रेन

    Nissan X-Trail 2022

    पावरट्रेन 

    ई-पावर (हाइब्रिड)

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    ड्राइवट्रेन 

    2-व्हील-ड्राइव 

    ऑल-व्हील-ड्राइव 

    2-व्हील-ड्राइव 

    पावर

    204 पीएस 

    213 पीएस 

    163  पीएस 

    टॉर्क 

    300 एनएम 

    525 एनएम तक 

    300 एनएम 

    टॉप स्पीड 

    170 किमी/घंटे 

    180 किमी/घंटे 

    200 किमी/घंटे 

    0-100 किमी/घंटे 

    8 सेकंड 

    7 सेकंड 

    9.6 सेकंड 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्स-ट्रेल कार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का ऑप्शन मिलता है। इसका 1.5-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन फ्रंट-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील- ड्राइव ड्राइवट्रेन की चॉइस के साथ आता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइवट्रेन के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक सेटअप मिलता है।

    इसमें 3-सिलेंडर इंजन को ट्यून करके पेश किया गया है। ईवी मोड में चलाने पर इस गाड़ी का इंजन बैटरी को चार्ज करता रहता है। निसान के ई-पावर हाइब्रिड सिस्टम में व्हील्स मोटर द्वारा संचालित होते हैं। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल आईसीई इंजन 163 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    फीचर्स

    Nissan X-Trail 2022

    फीचर्स की बात करें तो एक्स-ट्रेल में एलईडी हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और फोर-व्हील-ड्राइव मोड दिए जा सकते हैं। इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट में 12.3 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.8 इंच का हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। मगर, कंपनी इस गाड़ी के भारतीय वर्जन में हेडअप डिस्प्ले शायद ही देगी।

    सेफ्टी के लिए इसमें एडीएएस फीचर दिए जाएंगे जिनमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और 360-डिग्री कैमरा शामिल होंगे।

    कब होगी लॉन्च?

    Nissan X-Trail 2022

    आने वाले कुछ हफ्तों में निसान अपनी एक्स-ट्रेल और कश्काई कार की ऑन-रोड टेस्टिंग करना शुरू कर देगी। ऐसे में आने वाले महीनों में इस गाड़ी की टेस्टिंग से जुड़ी कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेंगी। अनुमान है कि निसान एक्स-ट्रेल को 2023 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी देखें : भारत में निसान कार

    प्राइस

    Nissan X-Trail 2022

    निसान एक्स-ट्रेल कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। भारत में इसकी प्राइस 40 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। यह गाड़ी कई वेरिएंट्स, पावरट्रेन और ड्राइवट्रेन ऑप्शंस के साथ आएगी।

    किन कारों को देगी टक्कर?

    Nissan X-Trail 2022

    चूंकि यह एक फुली इम्पोर्टेड मॉडल होगा, ऐसे में इसकी प्राइस लोकल मॉडल्स से कहीं ज्यादा होगी। सेगमेंट में निसान एक्स-ट्रेल का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से रहेगा, जबकि यह सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस, हुंडई ट्यूसॉन और फोक्सवैगन टिग्वान के मुकाबले एक ज्यादा स्पेशियस कार साबित होगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है