• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक से लेकर रेनो ट्राइबर तक अपने अपने सेगमेंट में इन टॉप 5 कारों का है दबदबा, जानिए इनके बारे में

    भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कई केटेगरी और सेगमेंट में बंटी हुई है। हर एक केटेगरी को साइज़ और प्राइस के आधार पर बांटा गया है जिससे यह समझना आसान रहता है कि कैसे कार कंपनियां अपने मॉडल्स को पोज़िशन कर रही हैं और उनका कंपेरिजन किस गाड़ी से रहेगा। यहां हमनें भारत के टॉप 5 मास मार्केट मॉडल्स की लिस्ट तैयार की है जिसने अपनी कई सारी खूबियों के चलते सेगमेंट में अच्छी जगह बनाई है तो चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां :-

    स्तुति
    स्तुति
    published on सितंबर 05, 2022 18:29 ist
    info icon
    published onSep 05, 2022 18:29 IST
    last updated onSep 05, 2022 18:29 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Punch, Scorpio N, Triber

    टाटा पंच

    Tata Punch

    प्राइस : 5.93 लाख रुपये से 9.49 लाख रुपये

    पंच टाटा की एंट्री लेवल एसयूवी कार है जिसे सबकॉम्पेक्ट एसयूवी नेक्सन के नीचे पोज़िशन किया गया है। रेनो क्विड और मारुति एस-प्रेसो के मुकाबले यह एक प्रोपर क्रॉसओवर है जो कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इसकी लंबाई मारुति स्विफ्ट के बराबर है, जबकि चौड़ाई और ऊंचाई स्विफ्ट से ज्यादा है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 187 मिलीमीटर है।

    Tata Punch vs Nissan Magnite vs Renault Kiger: Space And Practicality Compared

    इस माइक्रो एसयूवी की फीचर लिस्ट में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसमें केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है।

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    कीमत : 5.92 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये

    ट्राइबर सब-4 मीटर कार है जो 3-रो सीटिंग और एमपीवी जैसी स्टाइल के साथ आती है। इसका सीटिंग लेआउट काफी अच्छा है और इसकी रियर साइड की दो सीटों को हटाया भी जा सकता है। डैटसन गो प्लस के बंद हो जाने के बाद अब ट्राइबर एकमात्र कार है जिसमें इस साइज़ में इतना स्पेस मिलता है।

    Renault Triber seats

    रेनो ट्राइबर में 1-लीटर पेट्रोल इंजन (72 पीएस) के साथ 5-स्पीड एमटी और एएमटी की चॉइस रखी गई है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में दूसरी और तीसरी रो पर एसी वेंट भी दिए गए हैं जिसमें अलग कूलिंग कॉइल मिलता है। हालांकि, इस कार में ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, फॉग लैंप्स और अलॉय व्हील जैसे कम्फर्ट फीचर्स नहीं मिलते हैं।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    Mahindra Scorpio N

    कीमत : 11.99 लाख रुपये से 23.9 लाख रुपये

    महिंद्रा कॉम्पेक्ट से लेकर मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट की दमदार कारें उतारने में कामयाब रही है। स्कॉर्पियो एन एक पॉपुलर 7-सीटर कार है जिसका साइज़ एक्सयूवी 700 के बराबर है। इसमें एक्सयूवी700 वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस 2.2-लीटर डीजल इंजन (175 पीएस/400 एनएम) और 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (203 पीएस और 380 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों ही इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इसके अलावा इसमें डीजल इंजन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन भी दी गई है।

    Scorpio N Interior

    स्कॉर्पियो की तुलना में स्कॉर्पियो एन एक ज्यादा प्रीमियम कार है, यह एक्सयूवी700 के मुकाबले एक दमदार ऑप्शन भी है। इसकी फीचर लिस्ट में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डिस्प्ले, 7-इंच डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट व रियर कैमरा शामिल है।

    सिट्रोएन सी3

    Citroen C3

    कीमत : 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये

    सिट्रोएन सी3 भारत में कंपनी की पहली मास मार्केट कार है। इस हैचबैक कार की स्टाइल फ्रेंच एसयूवी कारों जैसी है। इस गाड़ी का केबिन काफी स्पेशियस है और इसकी राइड क्वालिटी भी काफी दमदार है। हालांकि, इसकी फीचर लिस्ट इसी साइज़ में आने वाले प्रतिद्वंदी मॉडल्स मारुति बलेनो, स्विफ्ट और हुंडई आई20 के मुकाबले इतनी दमदार नहीं है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला मारुति वैगन आर, सेलेरियो और टाटा टियागो से है। सेगमेंट में सिट्रोएन सी3 का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है।

    Citroen C3 Interior

    सिट्रोएन सी3 के केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसका 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। कम्फर्ट के लिहाज से इसमें मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और डिजिटाइज़्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। सी3 कार में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (82 पीएस) और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (110 पीएस/190 एनएम) दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स मिलता है, जबकि 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    टाटा नेक्सन ईवी

    tata nexon ev max

    कीमत : 14.99 लाख रुपये से 20.04 लाख रुपये

    भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा नेक्सन ईवी का साल 2020 से दबदबा बना हुआ है। यह सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है जो दो वर्जन नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स में उपलब्ध है। नेक्सन ईवी प्राइम में 30.2 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा हुआ है और इसकी एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 312 किलोमीटर है, जबकि नेक्सन ईवी मैक्स में 40.5 किलोवाट आवर बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 437 किलोमीटर है।

    tata nexon ev max

    नेक्सन ईवी भारत की पॉपुलर मास-मार्केट लॉन्ग रेंज ईवी है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (टॉप वेरिएंट में) दी गई हैं। जल्द इसके कंपेरिजन में महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक और एमजी की सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी आने वाली है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है