• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार

    सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार में मारुति गाड़ियों का दबदबा रहा जबकि हुंडई, टाटा और किया की एक-एक कारों का नाम लिस्ट में शामिल हुआ।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 06, 2021 12:31 ist
    info icon
    published onDec 06, 2021 12:29 IST
    last updated onDec 06, 2021 12:31 IST
    411 Views
    • Write a कमेंट

    कार कपंनियों ने नवंबर 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी भारत में

    ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें :

     

    मॉडल

    नवंबर 2021

    नवंबर 2020

    अक्टूबर 2021

    1

    मारुति वैगनआर

    16,853

    16,256

    12,335

    2

    मारुति स्विफ्ट

    14,568

    18,498

    9,180

    3

    मारुति ऑल्टो

    13,812

    15,321

    17,389

    4

    मारुति विटारा ब्रेजा

    10,760

    7,838

    8,032

    5

    हुंडई क्रेटा

    10,300

    12,017

    6,455

    6

    मारुति बलेनो

    9,931

    17,872

    15,573

    7

    टाटा नेक्सन

    9,831

    6,021

    10,096

    8

    मारुति ईको

    9,571

    11,183

    10,320

    9

    किया सेल्टोस

    8,859

    9,205

    10,488

    10

    मारुति अर्टिगा

    8,752

    9,557

    12,923

    • मारुति वैगनआर नवंबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में नंबर एक पर रही। नवंबर में कंपनी ने इसकी 16853 यूनिट बेची। 

    • मारुति स्विफ्ट इस लिस्ट में 14000 से ज्यादा यूनिट सेल्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। अक्टूबर की तुलना में नवंबर में इसकी डिमांड में 5000 से ज्यादा का इजाफा हुआ। 
    • ऑल्टो इस लिस्ट में 13812 यूनिट सेल्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। हालांकि अक्टूबर की तुलना में नवंबर में इसकी 3500 से ज्यादा यूनिट्स कम बिकी।
    • विटारा ब्रेजा नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। पिछले महीने इसकी 10760 यूनिट बिकी।

    • हुंडई क्रेटा इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इसकी नवंबर में 10300 यूनिट बिकी जो ब्रेजा से थोड़ी ही कम है। अक्टूबर 2021 की तुलना में तो क्रेटा की सेल्स में इजाफा हुआ है लेकिन नवबंर 2020 से कंपेरिजन करें तो पिछले महीने इसकी डिमांड कम ही रही।
    • मारुति बलेनो की पिछले महीने अक्टूबर की तुलना में 5000 से ज्यादा यूनिट्स कम बिकी। हालांकि इसके बाद भी यह सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार की लिस्ट में अपनी पोजिशन बनाने में कामयाब रही। लिस्ट में बलेनो ने छठवें नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया।
    • टाटा नेक्सन की नवंबर में बलेनो से 100 यूनिट्स कम बिकी और यह सातवें नंबर पर रही। नवंबर में इसकी मासिक सेल्स करीब 300 यूनिट घट गई।

    • ईको 9571 यूनिट सेल्स के साथ इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। हालांकि अक्टूबर 2021 और नवंबर 2020 की तुलना में इसकी सेल्स पिछले महीने कम ही रही।
    • किया सेल्टोस इस लिस्ट में नौवें नंबर पर रही। नवंबर में कंपनी ने सेल्टोस की 8859 यूनिट बेची जो अक्टूबर 2021 की तुलना में 1600 यूनिट्स से ज्यादा कम थी।
    • मारुति की अर्टिगा इस लिस्ट में करीब 9000 यूनिट के साथ सबसे कम बिकने वाली कार रही। अक्टूबर 2021 की तुलना में पिछले महीने इसकी करीब 4000 यूनिट कम बिकी।
    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    nihar patro
    Dec 12, 2021, 12:04:42 PM

    What is theprice hike for alcazar

    जवाब
    Write a Reply
    2
    T
    test
    Dec 12, 2021, 12:35:26 PM

    As of now, there is no official update available for the price hike of Hyundai Alcazar.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है