• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    15 लाख रुपये से कम बजट में इन सात कारों के टॉप वेरिएंट हैं अपने सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल, देखिए पूरी लिस्ट

    भारत में 15 लाख रुपये के बजट में 40 से ज्यादा कारें मौजूद हैं, जिनमें एंट्री लेवल हैचबैक से लेकर सबकॉम्पेक्ट एसयूवी तक शामिल हैं। बढ़ते कम्पटीशन के साथ कार कंपनियां मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी कारों की कीमतें कम रख रही हैं, साथ ही अपनी गाड़ियों में कई शानदार फीचर्स भी शामिल कर रही हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अगस्त 28, 2023 13:31 ist
    info icon
    published onAug 28, 2023 12:45 IST
    last updated onAug 28, 2023 13:31 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में 15 लाख रुपये के बजट में 40 से ज्यादा कारें मौजूद हैं, जिनमें एंट्री लेवल हैचबैक से लेकर सबकॉम्पेक्ट एसयूवी तक शामिल हैं। बढ़ते कम्पटीशन के साथ कार कंपनियां मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी कारों की कीमतें कम रख रही हैं, साथ ही अपनी गाड़ियों में कई शानदार फीचर्स भी शामिल कर रही हैं।

    यदि आप इस बजट में किसी भी सेगमेंट की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में नीचे दिए गए सात मॉडल को देख सकते हैं। इन सभी कारों के टॉप वेरिएंट मुकाबले में मौजूद कारों के फीचर लोडेड वेरिएंट से काफी सस्ते हैं।

    एंट्री लेवल हैचबैक 

    मारुति ऑल्टो के10

    प्राइस 

    3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये

    इंजन 

    1-लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी/ 5-एएमटी 

    मुकाबला 

    रेनो क्विड, मारुति एस-प्रेसो 

    मारुति ऑल्टो के10 का टॉप वेरिएंट रेनो क्विड से 50,000 रुपये ज्यादा सस्ता है। रेनो क्विड कार में ज्यादा प्राइस पर रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पावर्ड ओआरवीएम और बड़ा 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। ऑल्टो हैचबैक के साथ सीएनजी की भी चॉइस दी गई है, इसका सीएनजी वर्जन 33.85 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

    मिड-साइज हैचबैक

    मारुति इग्निस

    Maruti Ignis

    कीमत 

    5.84 लाख रुपये से 8.16 लाख रुपये 

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी / 5-एएमटी

    मुकाबला 

    मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    मारुति इग्निस का मुकाबला मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है। यह दोनों कारें इग्निस के मुकाबले क्रमशः 87,000 रुपये और 35,000 महंगी हैं।  इग्निस अपनी स्टाइलिश डिजाइन के बावजूद भी स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 निओस से काफी पुरानी लगती है। स्विफ्ट के मुकाबले इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, सभी पैसेंजर लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स का अभाव है। जबकि, ग्रैंड आई10 निओस एक ज्यादा फीचर लोडेड कार है जिसमें बड़ी टचस्क्रीन, वायरलैस फोन चार्जर और छह एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इग्निस कार में सीएनजी का ऑप्शन नहीं दिया गया है जो बाकी दोनों कारों के साथ मिलता है।

    प्रीमियम हैचबैक

    मारुति बलेनो

    Maruti Baleno

    कीमत 

    6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये 

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी / 5-एएमटी 

    मुकाबला 

    हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज, सिट्रोएन सी3 और टोयोटा ग्लैंजा  

    मारुति बलेनो का टॉप वेरिएंट हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज और टोयोटा ग्लैंजा के मुकाबले काफी सस्ता है। यहां आई20 हैचबैक सबसे महंगी कार है जिसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12 लाख रुपये के आसपास है। जबकि, बलेनो एक फीचर लोडेड कार है जिसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं जिनमें हेडअप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। आई20 में इलेक्ट्रिक सनरूफ और बड़ी टचस्क्रीन जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रोज और आई20 दोनों कारों में टर्बो-पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलती है। आई20 में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    सबकॉम्पेक्ट सेडान

    टाटा टिगॉर

    Tata Tigor

    कीमत 

    6.30 लाख रुपये से 8.95 लाख रुपये

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी / 5-एएमटी 

    मुकाबला 

    मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा, होंडा अमेज 

    टाटा टिगॉर का टॉप वेरिएंट मारुति डिजायर के टॉप वेरिएंट से लगभग 45,000 रुपये ज्यादा सस्ता है, जबकि फुल फीचर लोडेड होंडा अमेज टिगॉर कार से 71,000 रुपये ज्यादा महंगी है। हुंडई ऑरा की कीमत काफी कॉम्पिटिटिव रखी गई है, इसके सीएनजी वेरिएंट टिगॉर से ज्यादा सस्ते हैं। ऑरा एक फीचर लोडेड कार है जिसमें टाटा टिगॉर सेडान के मुकाबले वायरलैस चार्जर, छह एयरबैग और बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    सबकॉम्पेक्ट एसयूवी

    निसान मैग्नाइट

    Nissan Magnite

    कीमत 

    6 लाख रुपये से 11.02 लाख रुपये

    इंजन 

    1-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी/ 5-एएमटी/ सीवीटी 

    मुकाबला 

    किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर

    निसान मैग्नाइट की कीमत मुकाबले में मौजूद कारों के टॉप वेरिएंट्स से 3 लाख रुपये से ज्यादा कम है। माइक्रो एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक वाली कीमतों पर इसमें अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस और एसयूवी जैसा लुक मिलता है। मुकाबले में मौजूद सभी कारें मैग्नाइट से ज्यादा पावरफुल और ज्यादा प्रीमियम है। मैग्नाइट एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और छह एयरबैग जैसे कंफर्ट फीचर्स की कमी है। यह सभी फीचर्स इसके मुकाबले में मौजूद कारों में मिलते हैं।

    कॉम्पेक्ट सेडान

    मारुति सियाज

    Maruti Ciaz

    कीमत 

    9.30 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन  

    5-एमटी / 4-एटी 

    मुकाबला 

    होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया, फोक्सवैगन वर्ट्स  

    मारुति सियाज सेगमेंट की सबसे पुरानी कार है वहीं हुंडई वरना और होंडा सिटी को हाल ही में नया अपडेट मिला है, जबकि स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्ट्स की बिक्री 2022 में शुरू हुई थी। कम कीमतों में आपको सियाज कार में स्पेस और लुक्स के साथ समझौता नहीं करना पड़ेगा। मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में सियाज में इलेक्ट्रिक सनरूफ,  वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जर, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स का अभाव है। इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया गया है जो वरना, स्लाविया और वर्ट्स जैसी सेडान कारों के मुकाबले कम पावरफुल है। वरना, स्लाविया और वर्ट्स जैसी कारों में टर्बो-पेट्रोल ऑप्शंस मिलते हैं।

    माइक्रो एसयूवी

     

    टाटा पंच 

    हुंडई एक्सटर 

    कीमत 

    6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये

    6 लाख रुपये से 10.10 लाख रुपये

    इंजन 

    1.2- लीटर पेट्रोल 

    1.2- लीटर पेट्रोल 

    ट्रांसमिशन 

    5-एमटी / 5-एएमटी 

    5-एमटी / 5-एएमटी 

    माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में दो ऑप्शंस: टाटा पंच और हुंडई एक्सटर मिलते हैं। इन दोनों कारों की कीमतें फिलहाल एक जैसी रखी गई है। पंच और एक्सटर दोनों कारों में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी की चॉइस दी गई है। एक्सटर कार में 4-सिलेंडर यूनिट दी गई है, जबकि टाटा पंच  माइक्रो एसयूवी में 3-सिलेंडर यूनिट मिलती है। एक्सटर कार में पंच के मुकाबले कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं जिनमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पैडल शिफ्टर्स, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। वहीं, पंच के टॉप वेरिएंट में एक्सटर की तुलना में रेन सेंसिंग वाइपर, ट्रेक्शन मोड (एएमटी) और 5-स्टार रेटिंग मिलती है।

    तो क्या आप महंगी कार के बजाए ये सस्ते ऑप्शन लेना चाहेंगे? नीचे कमेंट सेक्शन में हमें अपनी राय बताएं। साथ ही हमें यह भी बताये कि क्या आप 10 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में भी ऐसी लिस्ट देखना चाहते हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है