हुंडई क्रेटा की टक्कर में टाटा लाएगी ‘कर्ववी’ एसयूवी का आईसीई इंजन मॉडल
टाटा मोटर ने आज अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसे फिलहाल कर्ववी (curvv) नाम दिया है। कंपनी कर्ववी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मॉडल को इलेक्ट्रिक और आईसीई कंब्शन इंजन दोनों वर्जन में पेश करेगी।
- Write a कमेंट

- इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2024 और आईसीई वर्जन 2025 तक लॉन्च हो सकता है।
- इसे नेक्सन और हैरियर के बीच पोजिशन किया जाएगा।
- इसके प्रोडक्शन मॉडल का नाम अलग हो सकता है।
- इसकी शुरूआती प्राइस 10 लाख से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती हैं
टाटा मोटर ने आज अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसे फिलहाल कर्ववी (curvv) नाम दिया है। कंपनी कर्ववी कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मॉडल को इलेक्ट्रिक और आईसीई कंब्शन इंजन दोनों वर्जन में पेश करेगी।
टाटा कर्ववी के प्रोडक्शन मॉडल को नेक्सन और हैरियर के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका आईसीई इंजन वाला मॉडल हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक को टक्कर देगा। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को दूसरे नाम से उतार सकती है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2024 में आएगा जबकि आईसीई इंजन वाला मॉडल 2025 में पेश किया जाएगा।


कर्ववी कॉन्सेट को टाटा की नई ‘लेस ईज मोर’ डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसके पावरट्रेन की जानकारी अभी साझा नहीं है। हालांकि कंपनी ने यह जरूर बताया है कि इसमें हाइब्रिड सेटअप नहीं मिलेगा। हमारा मानना है कि क्रेटा की टक्कर में आने वाली इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिल सकती है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के क्लाइमेट कंट्रोल पेनल पर एक सीएनजी मोड के लिए स्विच दिया गया है जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसका सीएनजी पावर्ड वर्जन भी उतार सकती है।

इसके आईसीई इंजन वाले मॉडल की शुरूआती प्राइस 10 लाख से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़ें : इन टॉप 20 कार में मिलता है पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन, इनके माइलेज फिगर पर भी डालें एक नज़र














