• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-4 मीटर एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: अक्टूबर 2025 में टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकी, देखिए बाकी गाड़ियों को कितने बिक्री के आंकड़े मिले

    टाटा नेक्सन और रेनो काइगर को छोड़कर इस सेगमेंट की बाकी सभी एसयूवी की मासिक आधार पर बिक्री में वृद्धि दर्ज हुई

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 18, 2025 16:19 ist
    info icon
    published onNov 18, 2025 16:19 IST
    last updated onNov 18, 2025 16:19 IST
    500 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    भारत में सब-4 मीटर एसयूवी कार की मांग काफी ज्यादा है और अक्टूबर 2025 में इस सेगमेंट की मासिक ग्रोथ करीब 15 प्रतिशत रही। इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, इसके बाद किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रही। इस महीने नई 2025 हुंडई वेन्यू लॉन्च हुई, और आने वाले महीनों में इस सेगमेंट में अधिक वृद्धि देखी जा सकती है। यहां देखिए अक्टूबर 2025 में कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार की कितनी यूनिट बिकी:

    मॉडल

    अक्टूबर 2025

    मासिक ग्रोथ

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    टाटा नेक्सन (नेक्सन ईवी सहित)

    22083

    22573

    -2.17

    27.5

    22.47

    5.03

    15569

    किआ सोनेट

    12745

    9020

    41.29

    15.87

    14.77

    1.1

    8096

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    12237

    9032

    35.48

    15.23

    14.56

    0.67

    7480

    मारुति ब्रेजा

    12072

    10173

    18.66

    15.03

    25.22

    -10.19

    14561

    हुंडई वेन्यू (वेन्यू एन लाइन सहित)

    11738

    11484

    2.21

    14.61

    16.6

    -1.99

    8512

    स्कोडा कायलाक

    5078

    4398

    15.46

    6.32

    4425

    निसान मैग्नाइट

    2615

    1652

    58.29

    3.25

    4.75

    -1.5

    1548

    रेनो काइगर

    948

    1166

    -18.69

    1.18

    1.6

    -0.42

    694

    किआ सिरोस

    785

    465

    68.81

    0.97

    2203

    कुल

    80301

    69963

    14.77

    99.96

     

     

     

    Tata Nexon 

    Kia Sonet

    • किआ सोनेट की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह अक्टूबर 2025 में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही, जबकि सितंबर 2025 में यह पांचवे नंबर पर थी। सोनेट गाड़ी की 12,000 से अधिक यूनिट बिकी और इसकी मासिक ग्रोथ 41 प्रतिशत रही।

    • अक्टूबर 2025 में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 12,000 से अधिक यूनिट बिकी और यह एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इसकी मासिक आधार पर बिक्री 35 प्रतिशत बढ़ी है।

    • अक्टूबर 2025 में मारुति ब्रेजा की मासिक ग्रोथ करीब 18 प्रतिशत रही। हालांकि, इसकी पिछले छह महीने की औसत बिक्री 14,000 यूनिट से अधिक है जो सोनेट और एक्सयूवी 3एक्सओ से बेहतर है।

    • हुंडई वेन्यू की मासिक ग्रोथ में मामूली 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने एसयूवी कार की 11,000 से अधिक यूनिट डिस्पैच की, जिसमें वेन्यू एन लाइन की बिक्री भी शामिल है। इस नवंबर में हुंडई की सब-4 मीटर एसयूवी को नया अपडेट मिला है, जिससे आने वाले महीनों में ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ सकती है और इसकी बिक्री में सुधार हो सकता है।

    Skoda Kylaq front

    • स्कोडा कायलाक ने अपना लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। पिछले महीने इसकी 5000 से अधिक यूनिट बिकी और इसकी मासिक ग्रोथ 15 प्रतिशत रही। सितंबर 2025 की तुलना में इसकी रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है।

    • निसान ने मैग्नाइट की 2600 से अधिक यूनिट बेची और परिणाम स्वरूप इसकी मासिक ग्रोथ 58 प्रतिशत रही।

    Renault Kiger front design

    • रेनो काइगर के लिए बीता महीना चुनौतीपूर्ण रहा। पिछले महीने काइगर की बिक्री 1000 यूनिट से कम रही और इसकी मासिक आधार पर बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हाल ही में इस सब-4 मीटर एसयूवी कार को फेसलिफ्ट अपडेट मिला है, और इसकी खराब बिक्री से पता चलता है कि ग्राहकों को अपडेट से अधिक उम्मीदें थी।

    • पिछले कुछ समय से किआ सिरोस निचले पायदान पर थी, लेकिन अक्टूबर 2025 में इसकी मासिक ग्रोथ 69 प्रतिशत रही, और इसकी बिक्री में लगभग 375 यूनिट का सुधार हुआ।

    हमने अक्टूबर 2025 की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की सेल्स रिपोर्ट भी बनाई है, इस सेगमेंट में 25 नवंबर को आइकॉनिक टाटा सिएरा की वापसी होने जा रही है।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है