• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा मोटर्स ने अपने कुछ मॉडल्स के फाउंडर्स एडिशन किए लॉन्च, केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए रहेंगे उपलब्ध

    टाटा मोटर्स की स्थापना जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा ने की थी और आज कंपनी को भारत में कामकाज करते हुए 75 साल हो गए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 02, 2021 18:20 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2021 18:20 IST
    last updated onFeb 02, 2021 18:20 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    Tata exclusive founders edition

    • टियागो,टिगॉर,नेक्सन,अल्ट्रोज और हैरियर के ये नए एडिशन किए गए हैं पेश
    • इनमें टाटा के नए लोगो समेत बॉडी पर जेआरडी टाटा का सिग्नेचर आएगा नजर
    • कोई अन्य बदलाव या फीचर नहीं जोड़े गए हैं इन मॉडल्स में 
    • केवल टाटा के कर्मचारी ही खरीद सकेंगे ये स्पेशल ​एडिशन

    टाटा मोटर्स ने साल 1945 में लोको​मोटिव मैन्यूफैक्चरर के रूप में शुरूआत की थी। इसके बाद कंपनी ने 1954 में कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एंट्री ली जहां इसने डायम्लर बेंज के साथ मिलकर ट्रक तैयार करना शुरू किया। कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एक दशक बिताने के बाद टाटा ने 1991 में सिएरा एसयूवी के साथ पैसेंजर कार सेगमेंट में प्रवेश किया। इसके बाद कंपनी एस्टेट, सुमो, सफारी और टाटा इंडिका जैसी कारें उतारीं। टाटा इंडिका हैचबैक कंपनी का सुपरहिट प्रोडक्ट थी और ये कार कंपनी के लिए टर्निंग पॉइन्ट भी साबित हुई।

    इस अवसर पर टाटा मोटर्स ने अपने पोर्टफोलियो में मौजूद टियागो, टिगॉर, नेक्सन, अल्ट्रोज और हैरियर के एक्सक्लूसिव फाउंडर्स एडिशन लॉन्च किए है। हालांकि ये स्पेशल एडिशन केवल टाटा के कर्मचारी ही खरीद पाएंगे जबकि रेगुलर कस्टमर्स ये ​एडिशन नहीं खरीद सकते हैं। 

    इन स्पेशल एडिशन में टाटा का नया लोगो और इनके साइड फेंडर्स, सी पिलर, बूट और केबिन के अंदर 'जेआरडी' टाटा का सिग्नेचर नजर आएगा। इसके अलावा टाटा के कर्मचारी यदि ये मॉडल्स खरीदते हैं तो उन्हें एक्सक्लूसिव फाउंडर्स एडिशन पोस्टकार्ड्स और फोटो फ्रेम भी दिए जाएंगे। टाटा के कर्मचारी अपनी एम्प्लॉय आईडी, नाम और फोन नंबर ऑनलाइन दर्ज करते हुए इन स्पेशल एडिशन को बुक करा सकते हैं। 

    टाटा ने हाल ही में टियागो हैचबैक के एक्सटी वेरिएंट पर बेस्ड लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया था। इस सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक के लिमिटेड एडिशन में कुछ कॉस्मैटिक अपग्रेड्स किए गए हैं और कुछ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा टियागो के स्पेशल वेरिएंट की प्राइस स्टैंडर्ड एक्सटी वेरिएंट से 30,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। इसके अलावा कंपनी ने 2021 सफारी से भी पर्दा उठा दिया है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस साल कंपनी एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sushant
    Apr 24, 2021, 10:23:38 PM

    Will I get my Tiago Petrol converted into factory fitted CNG from company.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      M
      mohan t
      Feb 5, 2021, 1:22:02 PM

      are people really interested in signatures?

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है