• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की नई तस्वीरें हुईं जारी, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी पंच की कुछ नई तस्वीरें जारी की है। इस बार कंपनी ने इसके एक्सटीरियर की हर एंगल से झलक दिखाई है। इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 30, 2021 14:29 ist
    info icon
    published onAug 30, 2021 14:29 IST
    last updated onAug 30, 2021 14:29 IST
    901 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch

    • टाटा पंच में ट्राय-एरो एलईडी टेललाइटें, स्टाइलिश बॉडी क्लेडिंग और नेक्सन इंस्पायर्ड बॉडी स्टाइल दी गई है।
    • साइड में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, रूफ रेल्स के साथ रेक्ड रूफलाइन और सी पिलर माउंटेड डोर हैंडल दिए गए हैं।
    • टाटा ने इसके इंटीरियर से ऑफिशियल पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि कुछ समय पहले इसका केबिन टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।
    • इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 
    • टाटा पंच में टियागो वाला 86पीएस 1.2 लीटर पेट्रोल और अल्ट्रोज वाला 110पीएस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं।

    टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी पंच की कुछ नई तस्वीरें जारी की है। इस बार कंपनी ने इसके एक्सटीरियर की हर एंगल से झलक दिखाई है। इसे आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

    Tata Punch

    टाटा पंच के पीछे वाले हिस्से का डिजाइन नेक्सन से इंस्पायर्ड है। इसमें नेक्सन कार की तरह ट्राय-एरो एलईडी टेललाइटें और उसी स्टाइल वाला बूट दिया गया है। इसमें बंपर पर भारी मात्रा में क्लेडिंग का इस्तेमाल हुआ है जिससे इसका बंपर काफी ऊंचा नजर आता है। फोटोज में इसके इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर और छोटी रियर विंडस्क्रीन की भी झलक देखी जा सकती है।

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां पर भी बॉडी क्लेडिंग दी गई है। इसमें ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, सी पिलर माउंटेड डोर हैंडल्स और रूफ रेल्स के साथ रेक्ड रूफलाइन दी गई है जो इसे बॉक्सी स्टाइल देती है।

    Tata Punch

    इसका फ्रंट लुक कंपनी ने इसके नाम की जानकारी देते वक्त ही दिखा दिया था। आगे की तरफ इसमें हैरियर और सफारी की तरह स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसकी ग्रिल नेक्सन जैसी है। तस्वीर में इसे थ्री-टोन कलर दिए गए हैं जिनमें ब्लू एक्सटीरियर, व्हाइट कलर की रूफ व आउट साइड रियर व्यू मिरर और बॉडी के चारों तरफ ब्लैक क्लेडिंग दी गई है।

    टाटा पंच कार में फ्री स्टेंडिंग 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अल्ट्रोज वाला सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर इसके टॉप वेरिएंट में ही दिया जा सकता है।

    Tata Punch

    इसमें टियागो वाला 86पीएस 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। टाटा पंच में अल्ट्रोज वाला 110पीएस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है।

    टाटा पंच की प्राइस 5.5 लाख से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस माइक्रो एसयूवी कार का कंपेरिजन महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी, मारुति इग्निस और अपकमिंग हुंडई कैस्पर से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में फिर हुआ इजाफा, 9,000 रुपये तक हुई महंगी

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है