• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले टाटा हैरियर केमो एडिशन की जानकारियां आईं सामने, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    एक डीलरशिप के अनुसार टाटा हैरियर केमो ​एडिशन इसके डार्क ​एडिशन वाले वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगा, जिनमें एक्सटी, एक्सटी+, एक्सजेड, एक्सजेडए, एक्सजेड+ और एक्सजेडए+ शामिल है।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 04, 2020 13:09 ist
    info icon
    published onNov 04, 2020 13:09 IST
    last updated onNov 04, 2020 13:09 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    • 6 वेरिएंट: एक्सटी, एक्सटी+, एक्सजेड, एक्सजेडए, एक्सजेड+, और एक्सजेडए+ में उपलब्ध होगा टाटा हैरियर केमो ​एडिशन
    • 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का मिलेगा ऑप्शन
    • नया एक्सटीरियर कलर और डार्क फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील मिलेंगे इसमें 
    • डार्क एडिशन वाली होगी फीचर लिस्ट, जिसमें मिलेगा टचस्क्रीन सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ
    • दिवाली 2020 से पहले लॉन्च हो जाएगा ये केमो ​एडिशन

    सितंबर 2020 में हमने जानकारी दी थी कि टाटा मोटर्स अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स के केमो एडिशन का ट्रेडमार्क रजिस्टर कर रही है। अब एक डील​रशिप पर टाटा हैरियर का केमो ​एडिशन नजर आया है जिसे दिवाली से पहले लॉन्च किया जाएगा। 

    इसकी प्राइस भी डार्क एडिशन के आसपास ही रखी जा सकती है और ये रेगुलर वेरिएंट्स से 20,000 रुपये ज्यादा हो सकती है। हमने केमो एडिशन की प्राइस जानने के लिए उदाहरण के लिए यहां टाटा हैरियर के डार्क एडिशन की प्राइस को आधार बनाया है जो इस प्रकार है:

    टाटा हैरियर डार्क एडिशन वेरिएंट्स

    प्राइस (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    एक्सटी

    16.50 लाख रुपये

    एक्सटी+

    17.30 लाख रुपये

    एक्सजेड

    17.85 लाख रुपये

    एक्सजेडए

    19.15 लाख रुपये

    एक्सजेड+

    19.10 लाख रुपये

    एक्सजेडए+

    20.30 लाख रुपये

    टाटा हैरियर कार के केमो एडिशन और इसके स्टैंडर्ड मॉडल में जो सबसे बड़ा फर्क है वो ये है कि इसमें ऑलिव ग्रीन शेड का एक्सटीरियर दिया गया है। इसके अलावा इसमें डार्क फिनिश अलॉय व्हील्स के साथ टॉप वेरिएंट्स वाला डिजाइन दिया गया है। नए बॉडी पेंट और डार्क फिनिशिंग वाले अलॉय व्हील के अलावा इसमें बाकी सभी एलिमेंट्स रेगुलर वेरिएंट्स वाले ही हैं जिसमें ऑल ब्लैक केबिन, पैनोरमिक सनरूफ और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर का नया डार्क एडिशन वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानिए अब पहले से कितने रुपये देने होंगे कम

    केमो ​एडिशन में रेगुलर मॉडल वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 

    बता दें कि टाटा हैरियर की प्राइस 13.84 लाख रुपये से लेकर 20.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, जीप कंपास और महिंद्रा एक्सयूवी500 के साथ-साथ हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा मोटर्स ने एचडीएफसी बैंक से किया करार, अब 799 रुपये की ईएमआई पर मिलेगी कंपनी की कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है