• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो और टिगॉर सीएनजी की डिलीवरी हुई शुरू

    टियागो सीएनजी चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड+ में उपलब्ध है।   टिगॉर में सीएनजी का ऑप्शन टॉप वेरिएंट एक्सजेड और एक्सजेड+ के साथ दिया गया है। इन दोनों में 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन (73 पीएस) के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।  टिगॉर और टियागो सीएनजी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 25, 2022 14:42 ist
    info icon
    published onJan 25, 2022 14:42 IST
    last updated onJan 25, 2022 14:42 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • टियागो सीएनजी चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड+ में उपलब्ध है।  

    • टिगॉर में सीएनजी का ऑप्शन टॉप वेरिएंट एक्सजेड और एक्सजेड+ के साथ दिया गया है।

    • इन दोनों में 1.2-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन (73 पीएस) के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    • टिगॉर और टियागो सीएनजी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    टाटा ने टियागो और टिगॉर सीएनजी की डिलीवरी शुरू कर दी है। भारत में टियागो सीएनजी की कीमत 6.10 लाख रुपये से 7.53 लाख रुपये के बीच है, वहीं, टिगॉर सीएनजी की प्राइस 7.7 लाख रुपये से शुरू होकर 8.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। 

    टियागो सीएनजी चार वेरिएंट एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड+ में उपलब्ध है। वहीं, टिगॉर में सीएनजी का ऑप्शन टॉप वेरिएंट एक्सजेड और एक्सजेड+ के साथ दिया गया है।  

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले इनके सीएनजी वेरिएंट की कीमतें 90,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।  

    इन दोनों ही कारों में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन सीएनजी पर चलने पर इसकी पावर कम (73 पीएस/95 एनएम) हो जाती है। सीएनजी मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट 26.49 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है। 

    टाटा ने इन दोनों ही मॉडल्स में नए कलर ऑप्शंस, नए इंटीरियर शेड और फीचर्स शामिल किए हैं। टिगॉर और टियागो सीएनजी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैचबैक कार में अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर प्रोजेक्टर लाइटें और एलईडी डीआरएल्स दी गई है, जबकि सेडान कार में ऑटोमेटिक हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति सेलेरियो से लेकर टाटा टिगॉर ये हैं भारत में उपलब्ध 10 सबसे ज्यादा माइलेज वाली सीएनजी कारें

    सेगमेंट में टियागो सीएनजी का मुकाबला मारुति वैगन आर, सेलेरियो और हुंडई सैंट्रो से है। वहीं, टिगॉर सीएनजी का कंपेरिजन हुंडई ऑरा सीएनजी से है।

    यह भी पढ़ें : टाटा टियागो और टिगॉर के सीएनजी वर्जन व रेगुलर मॉडल में हैं ये पांच अंतर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है