• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डीज़ल इंजन के साथ भी आएगी टाटा अल्ट्रोज़

    यह देश की पहली प्रीमियम हैचबैक होगी जो पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में आएगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 11, 2019 18:03 ist
    info icon
    published onMar 11, 2019 18:03 IST
    last updated onMar 11, 2019 18:03 IST
    126 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स इन दिनों अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ पर काम कर रही है। भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। पहले इस कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल में पेश किए जाने की चर्चा थी। मगर अब टाटा ने इसे डीज़ल इंजन में उतारने की भी पुष्टि की है।

    टाटा मोटर्स के अध्यक्ष और मुख्य तकनीकी अधिकारी राजेंद्र पेटकर ने जिनेवा मोटर शो-2019 में कहा कि 'अल्ट्रोज़ में पेट्रोल के साथ डीजल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। हमारा फोकस इसको परफॉर्मेंस कार बनाना है।'

    टाटा अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक होने के साथ-साथ एक अच्छी परफॉर्मेंस कार भी होगी। टाटा मोटर्स ने फिलहाल इसके पेट्रोल इंजन से जुड़ी जानकारी साझा की है, डीज़ल इंजन की जानकारी आना अभी बाकी है।

    पेट्रोल इंजन:-

    इंजन

    1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड

    पावर

    102 पीएस @ 5500 आरपीएम

    टॉर्क

    140 एनएम @ 1750-4000 आरपीएम

    गियरबॉक्स

    5 एमटी/एएमटी

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अल्ट्रोज़ डीज़ल में कंपनी नेक्सन वाला 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दे सकती है। इसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:-

    इंजन

    1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड

    पावर

    110 पीएस @ 3750 आरपीएम

    टॉर्क

    260 एनएम @ 1500-2750 आरपीएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल

    यदि टाटा अल्ट्रोज़ में नेक्सन वाला इंजन वैसी ही ट्यूनिंग के साथ दिया जाता है तो ये कार इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल कारों में से एक होगी। टाटा ने अल्ट्रोज को ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने की भी पुष्टि की है। इलेक्ट्रिक वर्जन को सितंबर 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। फुल चार्ज करने के बाद ये कार करीब 250 से 350 किमी की दूरी तय करेगी। दावा किया जा रहा है कि अल्ट्रोज़ भारत की पहली सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। ये पहली इंडियन हैचबैक भी हो सकती है जिसमें पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढें : तस्वीरों से जानिए कैसी है 7-सीटर हैरियर

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है