• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 मारुति सेलेरियो की ऑफिशियल बुकिंग हुई शुरू, इसी महीने होगी लॉन्च

    मारुति ने नई जनरेशन सेलेरियो कार की ऑफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस हैचबैक कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या फिर डीलरशिप के जरिये बुक करवा सकते हैं। यह गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। भारत में इसे 10 नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 02, 2021 15:05 ist
    info icon
    published onNov 02, 2021 15:05 IST
    last updated onNov 02, 2021 15:05 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Celerio 2021

    • नई मारुति सेलेरियो की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। इसे 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवाया जा सकता है।
    • इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम (90 पीएस) और आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
    • इसमें कम क्षमता वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (68 पीएस) के साथ ऑप्शनल सीएनजी भी दिया जा सकता है।
    • इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिल सकता है।
    • इस हैचबैक कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर पार्किंग कैमरा और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    मारुति ने नई जनरेशन सेलेरियो कार की ऑफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस हैचबैक कार को 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन या फिर डीलरशिप के जरिये बुक करवा सकते हैं। यह गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। भारत में इसे 10 नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह इसमें स्विफ्ट और बलेनो वाला 1.2-लीटर ड्यूलजेट ड्यूल वीवीटी पेट्रोल इंजन (90 पीएस/113 एनएम) सेगमेंट फर्स्ट आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ देगी। कंपनी का दावा है कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ सेलेरियो सबसे एफिशिएंट पेट्रोल कार बन जाएगी।

    अनुमान है कि सेलेरियो में वैगन आर वाला 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन (68 पीएस) भी दिया जा सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इस अपकमिंग कार में कम क्षमता वाले इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

    नई मारुति सेलेरियो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वैगन आर वाला सेमी-डिजिटल इस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, पैसिव कीलैस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और ड्रॉपलेट शेप्ड हेडलाइटें दी जाएंगी।

    Maruti Celerio 2021

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और रियर व्यू कैमरा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : 2021 मारुति सेलेरियो टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जल्द होगी लॉन्च

    भारत में 2021 मारुति सेलेरियो की प्राइस मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सेलेरियो कार की कीमत 4.65 लाख रुपए से 6 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो, डैटसन गो और मारुति वैगन आर से रहेगा।

    यह भी देखें: मारुति सेलेरियो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Celerio पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shalna r
    Nov 10, 2021, 11:10:11 PM

    Because of its mileage and features

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है