• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस नवंबर हुंडई की इन कारों पर करें 1 लाख रुपये तक की बचत

    कंपनी अपनी किसी भी एसयूवी कार पर डिस्काउंट नहीं दे रही है और केवल सेंट्रो,ग्रैंड आई10 निओस,आई20,ऑरा और कोना इलेक्ट्रिक पर ​ही फायदों का मौका उठाया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 13, 2022 14:20 ist
    info icon
    published onNov 13, 2022 14:20 IST
    last updated onNov 13, 2022 14:20 IST
    811 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इस नवंबर अपनी कुछ कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। हालांकि, आगे देखिए इस नवंबर किस मॉडल पर दिया जा रहा है कितना डिस्काउंट:

    सेंट्रो

    Hyundai Santro

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    28,000 रुपये

    • हुंडई ने मई 2022 में सेंट्रो कार को बंद कर दिया था और अब कंपनी इसके बचे हुए स्टॉक पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। 
    • सीएनजी को छोड़कर सेंट्रो के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इसके पेट्रोल और सीएनजी मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 
    • सेंट्रो पर 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी लागू है। 
    • बता दें कि बंद होने से पहले सेंट्रो की प्राइस 4.90 लाख रुपये से लेकर 6.42 लाख रुपये के बीच थी। 

    ग्रैंड आई10 निओस 


    Hyundai Grand i10 NIOS

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    35,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    48,000 रुपये

    •  इसके टर्बो वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    •  सीएनजी वेरिएंट्स पर 25,000 जबकि बाकी वेरिएंट्स पर 5000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    •  निओस के सभी वेरिएंट्स पर क्रमश: 10,000 और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट​ दिया जा रहा है। 
    •  ग्रैंड आई10 निओस कार की कीमत 5.43 लाख रुपये से लेकर 8.45 लाख रुपये के बीच है। 

     आई20

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

     10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल फायदे

     20,000 रुपये

    • इसके केवल मैग्ना और स्पोर्ट्ज़ वेरिएंट्स पर ही इन फायदों की पेशकश की जा रही है। 
    • इनपर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। 
    • इस कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • आई20 कार की कीमत 7.07 लाख रुपये से लेकर 11.62 लाख रुपये के बीच है। 

     ऑरा

     Hyundai Aura

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल फायदे

    38,000 रुपये

    •  ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और बाकी दूसरे वेरिएंट्स पर 5,000  रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    •  ऑरा के सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
    •  हुंडई ऑरा की कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 8.87 लाख रुपये के बीच है। 

     कोना इलेक्ट्रिक 

     Hyundai Kona Electric

     

    ऑफर्स

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    1 लाख रुपये

    कुल फायदे

    1 लाख रुपये

    • कोना इलेक्ट्रिक पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इस कार पर ना तो एक्सचेंज बोनस और ना ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। 
    • हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार की कीमत 23.84 लाख रुपये से लेकर 24.03 लाख रुपये के बीच है। 

    कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    नोट: आपकी लोकेशन और चुने गए वेरिएंट के अनुसार ऑफर्स अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई सैंट्रो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है