• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने हुंडई सेंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20 और ऑरा पर पाएं 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    हुंडई मोटर इस महीने अपनी चुनिंदा कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 48,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर फरवरी के आखिर तक कार खरीदने पर मान्य है।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 07, 2022 18:47 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2022 18:47 IST
    last updated onFeb 07, 2022 18:47 IST
    4.5K Views
    • Write a कमेंट

    • ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा पर सबसे ज्यादा 48,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • सेंट्रो पर 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • नई आई20 पर 13,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
    • फरवरी के आखिर तक यह डिस्काउंट ऑफर मान्य है।

    हुंडई मोटर इस महीने अपनी चुनिंदा कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 48,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर फरवरी के आखिर तक कार खरीदने पर मान्य है।

    यहां देखिए हुंडई की किस पर कितनी बचत की जा सकती हैः-

    सेंट्रो

    Hyundai Santro

    ऑफर

    सेंट्रो

     

    एरा (बेस) वेरिएंट

    अन्य वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    23,000 रुपये तक

    28,000 रुपये तक

    • सेंट्रो के सीएनजी वेरिएंट्स पर ऊपर बताए एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं जबकि नकद डिस्काउंट का फायदा इस पर नहीं मिलेगा।
    • हुंडई सेंट्रो की प्राइस 4.86 लाख से 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    48,000 रुपये तक

    • ग्रैंड आई10 निओस के केवल टर्बो वेरिएंट्स पर ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स मिल रहे हैं।
    • इसके अन्य वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तो यही मिलेंगे जबकि नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये कम दिया जा रहा है। सीएनजी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है जबकि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।
    • इस हुंडई कार की प्राइस 5.29 लाख से 8.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    आई20

    Hyundai i20

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    13,000 रुपये तक

    • आई20 डीजल पर 13,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट पर कोई छूट नहीं मिल रही है।
    • हुंडई आई20 की प्राइस 6.98 लाख से 11.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ऑरा

    Hyundai Aura

    ऑफर

    ऑरा

     

    टर्बो वेरिएंट

     

    सीएनजी वेरिएंट्स

    अन्य वेरिएंट्स

    नकद डिस्काउंट

    35,000 रुपये

     

    --

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

     

    10,000 रुपये

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

     

    3,000 रुपये

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    48,000 रुपये तक

     

    13,000 रुपये तक

    23,000 रुपये तक

    • हुंडई ऑरा टर्बो वेरिएंट पर 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस सब-4 मीटर सेडान कार की प्राइस 5.99 लाख से 9.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह डिस्काउंट ऑफर हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है