• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई रेनो क्विड, अब स्टैंडर्ड मिलेंगे ये फीचर

    क्विड के इंफोटेंमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 04, 2019 18:08 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2019 18:08 IST
    last updated onFeb 04, 2019 18:08 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Renault Kwid

    अगर आप रेनो की क्विड हैचबैक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। रेनो ने क्विड हैचबैक को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। कंपनी ने इसकी स्टैंडर्ड फीचर लिस्ट में ड्राइवर एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ओवर स्पीड अर्ल्ट सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर को शामिल किया है। पहले ड्राइवर एयरबैग केवल टॉप वेरिएंट आरएक्सटी (ओ) और क्लाइंबर में ही मिलता था, जबकि बाकी के फीचर लिस्ट से नदारद थे।

    Renault Kwid

    रेनो क्विड के टॉप वेरिएंट आरएक्सटी (ओ) और क्लाइंबर में 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का अभाव था, लेकिन अब कंपनी ने इस कमी को भी पूरा कर दिया है। यह सेगमेंट की इकलौती कार है जिस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो 800 और डैटसन गो से है।

    दिलचस्प बात ये है कि कंपनी ने नए फीचर जोड़ने के बाद भी इसकी कीमत में इजाफा नहीं किया है। रेनो क्विड की कीमत 2.66 लाख रूपए से शुरू होती है जो 4.63 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    Renault Duster

    रेनो ने डस्टर के इंफोटेंमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया है। डस्टर में अपडेट 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी एस-क्रॉस, हुंडई क्रेटा और निसान किक्स से है। इन सभी कारों में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा पहले से दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही ये फीचर रेनो कैप्चर में भी दे सकती है।

    यह भी पढें : ऐसी होगी महिंद्रा एक्सयूवी300, देखें तस्वीरें

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है