• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द रेनो ट्राइबर की तर्ज पर निसान लाएगी एक नई 7 सीटर एमपीवी कार, जानिये क्या मिलेगा इसमें खास

    रेनो ट्राइबर को भारत में 2019 के मध्य में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस कार को लॉजी की जगह उतारा था। यह एक सब-4 मीटर एमपीवी क्रॉसओवर कार है जो अपने यूनिक डिजाइन और फीचर के चलते हिट प्रोडक्ट साबित हुई है। अब जल्द निसान भी रेनो-निसान गठबंधन के तहत ट्राइबर कार को अपनी बैजिंग के साथ उतारने की योजना बना रही है।

    सोनू
    सोनू
    modified on फरवरी 08, 2023 11:31 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2023 11:24 IST
    last updated onFeb 08, 2023 11:31 IST
    377 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Triber

    • भारत में रेनो ट्राइबर को 2019 में लॉन्च किया गया था।
    • यह भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर क्रॉसओवर कार है।
    • ट्राइबर में 72पीएस 1-लीटर पेट्रोल मिलता है।
    • पुराने ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
    • निसान की कार में भी ट्राइबर वाले फीचर और पावरट्रेन दिए जा सकते हैं।
    • इसका डिजाइन अलग हो सकता है।

    रेनो ट्राइबर को भारत में 2019 के मध्य में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस कार को लॉजी की जगह उतारा था। यह एक सब-4 मीटर एमपीवी क्रॉसओवर कार है जो अपने यूनिक डिजाइन और फीचर के चलते हिट प्रोडक्ट साबित हुई है। अब जल्द निसान भी रेनो-निसान गठबंधन के तहत ट्राइबर कार को अपनी बैजिंग के साथ उतारने की योजना बना रही है।

    ट्राइबर फीचर

    रेनो ट्राइबर एक 7-सीटर कार है जिसकी आखिरी रो की सीटों को जरूरत ना होने पर हटाया भी जा सकता है। तीसरी रो की सीटों को हटाने के बाद ये 5 सीटर कार बन जाती है और तब इसमें 625 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है। यह एक सस्ती कार है, ऐसे में आपको इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर तो नहीं मिलेंगे, लेकिन कीमत के हिसाब से इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दूसरी और तीसरी रो की सीटों के लिए एसी वेंट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रेक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।

    Renault Triber seats

    यह भी पढ़ें: मारुति अर्टिगा Vs रेनो ट्राइबर : कौनसी 7-सीटर एमपीवी में मिलता है ज्यादा केबिन स्पेस ?

    ट्राइबर इंजन

    रेनो ट्राइबर एमपीवी में लॉन्च से केवल एक 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72पीएस की पावर और 96एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    निसान एमपीवी में क्या बदलाव होंगे?

    निसान की एमपीवी का एक्सटीरियर डिजाइन रेनो ट्राइबर से अलग हो सकता है। हमारा मानना है कि यह ट्राइबर के फेसलिफ्ट वर्जन पर बेस्ड हो सकती है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाना है। अपडेट ट्राइबर में कुछ नए फीचर भी शामिल किए जाएंगे, जिनमें एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम और काइगर व मैग्नाइट एसयूवी वाला 100पीएस 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। निसान एमपीवी में फेसलिफ्ट ट्राइबर वाला इंजन मिल सकता है।

    Renault Triber interior

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    रेनो और निसान ने फिलहाल भारत में नई कार लॉन्च करने की कोई टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि निसान एमपीवी 2024 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है।

    इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका कंपेरिजन रेनो ट्राइबर के अलावा हुंडई ग्रैंड आई10 और मारुति स्विफ्ट से रहेगा।

    यह भी देखें: रेनो ट्राइबर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abdul
    Feb 10, 2023, 1:11:39 PM

    Triber need for turbo engine & increases engine cc

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है