• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2023 हुंडई वरना के वेरिएंट वाइज इंजन व गियरबॉक्स की जानकारी आई सामने

    चौथी जनरेशन हुंडई वरना में अब डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 14, 2023 19:23 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2023 19:23 IST
    last updated onFeb 14, 2023 19:23 IST
    574 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Verna 2023

    • नई हुंडई वरना चार वेरिएंट्स ईएक्स, एस, एसएक्स और एसएक्स (ओ) में आएगी। 
    • हुंडई की इस सबकॉम्पेक्ट सेडान कार में नया 1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो) पेट्रोल इंजन मिलेगा। 
    • इंजन अनुसार वरना में तीन ट्रांसमिशन ऑप्शंस 6-स्पीड एमटी, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक की चॉइस दी जाएगी।
    • इस गाड़ी की बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है।

    हुंडई ने नई वरना के वेरिएंट वाइज इंजन और गियरबॉक्स की जानकारी साझा कर दी है। यह सेडान कार चार वेरिएंट्स में आएगी और इसके साथ दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो) और 1.5-लीटर एमपीआई (नेचुरली एस्पिरेटेड) मिलेंगे। इन दोनों इंजन के साथ अलग-अलग गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    यहां देखें नई वरना के किस वेरिएंट के साथ कौनसे इंजन व गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे:

    वेरिएंट 

    1.5-लीटर एमपीआई 6-स्पीड एमटी  

    1.5-लीटर एमपीआई सीवीटी 

    1.5-लीटर टी-जीडीआई 6-स्पीड एमटी 

    1.5- लीटर टी-जीडीआई 7-स्पीड डीसीटी  

    ईएक्स 

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एस 

    हां 

    नहीं 

    नहीं 

    नहीं 

    एसएक्स 

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    एसएक्स (ओ)

    हां 

    हां 

    हां 

    हां 

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार नई हुंडई वरना के शुरुआती वेरिएंट ईएक्स और एस के साथ केवल 1.5-लीटर एमपीआई (नेचुरली एस्पिरेटेड) पेट्रोल इंजन मिलेगा, और इन वेरिएंट में इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। जबकि, टॉप वेरिएंट्स एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट के साथ ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो) पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इन वेरिएंट्स में इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी, सीवीटी और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा कार में अब नहीं मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन और डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन, कंपनी ने बंद किया प्रोडक्शन

    Next Gen Hyundai Verna

    वरना के मौजूदा मॉडल में मिलने वाला 1.5-लीटर एमपीआई इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने 2023 हुंडई वरना के नए 1.5-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो) पेट्रोल इंजन का पावर आउटपुट फिलहाल साझा नहीं किया है, अनुमान है कि यह इंजन हुंडई आई30 अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह ही 159 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और सीवीटी की चॉइस दी जा सकती है, जबकि नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2023 में हुंडई की कारों पर पाएं 33,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    Next-gen Hyundai Verna

    कंपनी का दावा है कि यह सभी इंजन बीएस6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं और ई20 फ्यूल (20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल) पर चल सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक अहम बदलाव यह हुआ है कि चौथी जनरेशन वरना अब डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें: 2023 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फोटो गैलरीः तस्वीरों के जरिये जानिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलता है खास

    2023 हुंडई वरना की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है, अनुमान है कि इसकी प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, फोक्सवैगन वर्ट्स और स्कोडा स्लाविया से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है