• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति बलेनो को दमदार रियर विंग स्पॉयलर देकर रेसिंग हैचबैक के तौर पर किया गया मॉडिफाय,जानिए इसके बारे में

    Zephyr Designz नामक इंस्टग्राम पेज पर डिजिटल आर्टिस्ट विष्णु सुरेश बलेनो की एक रेसिंग हैचबैक के तौर पर रेंडरिंग की है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 15, 2022 19:18 ist
    info icon
    published onMar 15, 2022 19:18 IST
    last updated onMar 15, 2022 19:18 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी बलेनो एक फीचर लोडेड कार है मगर,जब बात परफॉर्मेंस की आती है तो ये इस मामले में अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से पीछे रह जाती है। 2020 में मारुति ने बलेनो के स्पोर्टी टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट बलेनो आरएस को बंद कर दिया था। यदि कंपनी आज इसे फिर से लॉन्च कर दे तो ये कार हर मोर्चे पर प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। Zephyr Designz नामक इंस्टग्राम पेज पर डिजिटल आर्टिस्ट विष्णु सुरेश बलेनो की एक रेसिंग हैचबैक के तौर पर रेंडरिंग की है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। 

    https://www.instagram.com/reel/CbAZmWcFuzO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=227975cb-ab6a-4bdf-8d8b-2f91811dde02

    इस बलेनो कॉम्पिटशन जीटी मॉडल में फैक्ट्री बिल्ट बलेनो आरएस वेरिएंट से कहीं ज्यादा आकर्षक स्पोर्टी एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। ये चौड़े स्टांस,लोअर्ड सस्पेंशंस और फंक्शनल बॉडी किट के साथ पूरी रेसिंग हैचबैक नजर आ रही है। इसके फ्रंट में गेपिंग एयरडैम के साथ उसके नीचे लिप स्पॉयलर दिया गया है। इसमें मिशेलिन रेसिंग टायरों के साथ रोटीफॉर्म एयरोडिस्क अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। ये कॉम्पिटशन जीटी कॉन्सेप्ट बलेनो अल्फा टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है जिसमें 360 डिग्री कैमरा और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स का फीचर दिया गया है। 

    इसके रियर में ब्लैक कलर के बूट ट्रिम पीस दिए गए हैं जो कहीं ना कहीं विशालकाय रियर स्पॉयलर के आगे नोटिस में नहीं आ पाते हैं। इसमें रियर बंपर के नीचे डिफ्यूजर भी दिया गया है जिसके दाएं बाएं एग्जॉस्ट एक्जिट टिप भी दिए गए हैं। 

    मारुति बलेनो में 1.2 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। मगर इसमें फ्रंट बंपर के नीचे इंटरकूलर दिया गया है ऐसे में माना जा सकता है इस रेसिंग हैचबैक में पावरफुल टर्बो इंजन दिया गया होगा। 

    यह भी पढ़ें: देखिए टाटा हैरियर का ​ये एयरबैग सस्पेंशन वाला डिजिटल मॉडिफिकेशन, रेसिंग एसयूवी के रूप में किया गया है इमेजिन

    2020 तक मारुति बलेनो में 1 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा रहा था। बलेनो आरएस में दिया गया ये इंजन 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद बलेनो आरएस को बंद कर दिया गया। ये इंजन बलेनो के इंटरनेशनल मॉडल और सुजुकी के दूसरे मॉडल्स में भी दिया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें: मात्र 12 हजार रुपये में जीप! इंटरनेट पर महिंद्रा के इस पुराने एड ने याद दिलाया वो जमाना, जब इतना सस्ता था एक ऑफ रोडिंग कार लेना

    'रेसिंग बलेनो' का नाम सुनते ही 2000 बलेनो के रैली एडिशन की याद आ जाती है। यदि आज इसमें एक पावरफुल इंजन और कुछ दूसरे मॉडिफिकेशंस कर दिए जाएं तो फिर से ये चीज सच हो सकती है। वहीं ये सीधे सीधे हुंडई आई20 एन लाइन और टाटा अल्ट्रोज आई टर्बो को कड़ी टक्कर भी दे सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी बलेनो 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है