• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मात्र 12 हजार रुपये में जीप! इंटरनेट पर महिंद्रा के इस पुराने एड ने याद दिलाया वो जमाना, जब इतना सस्ता था एक ऑफ रोडिंग कार लेना

     महिंद्रा सुप्रीमो आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर 1960 का एक न्यूजपेपर एड शेयर किया है जहां विलीज़ जीप की कीमत मात्र 12421 रुपये मेंशन है।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 11, 2022 13:21 ist
    info icon
    published onMar 11, 2022 13:21 IST
    last updated onMar 11, 2022 13:21 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    नई महिंद्रा थार पर कोई डिस्काउंट ऑफर मिलने की बात तो कहीं दूर दूर तक नहीं हैं, हालांकि आज से 62 साल पहले इस कार की खरीद पर आप जितने पैसे बचा सकते थे उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिंद्रा सुप्रीमो आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर 1960 का एक न्यूजपेपर एड शेयर किया है जहां विलीज़ जीप की कीमत मात्र 12421 रुपये मेंशन है। हालांकि बढ़ती महंगाई के हिसाब से देखें तो आज इस कार की कीमत 10 लाख रुपये होती। 

    Image

    1960 में महिंद्रा ने अमेरिकन कारमेकर केसर मोटर्स से लाइसेंस लेकर सिविलियन जीप 3बी की असेंबलिंग शुरू की थी। उस समय इसमें पावरफुल 2.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 72 पीएस की पावर दिया करता था। इतनी पावर एक ऐसे व्हीकल के लिए काफी थी जिसपर ना कोई रूफ थी और उसका वजन भी 1,018 किलो था। इस इंजन के साथ टी90 3 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डाना ट्रांसफर केस के जरिए पावर ट्रांसफर करने वाला ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया था। 

    महिंद्रा की जीप उस समय बेहद पॉपुलर थी और इसे ज्यादातर सरकारी विभाग और पुलिस महकमे द्वारा इस्तेमाल में लिया जाता था। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा की सेल्स में जीप का करीब 20 प्रतिशत योगदान हुआ करता था। 

    1960 में सिविलियन जीप की करीब 5200 यूनिट्स मार्केट में बिकी थी। मौजूदा समय में इतना आंकड़ा तो थार को दो महीने के अंदर ही मिल चुका है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा तैयार करेगी बोलेरो बेस्ड लग्जरी कैंपर ट्रक, हॉलिडे पर जाने के लिए रेंट पर ले सकेंगे कस्टमर

    महिंद्रा थार ही वो कार है जिसने सिविलियन जीप को रिप्लेस किया है। 2010 में फर्स्ट जनरेशन थार ने सिविलियन जीप बेस्ड मॉडल्स को रिप्लेस किया और 50 साल के बाद इसका प्रोडक्शन बंद हो गया। 

    यह भी पढ़ें: पैरालिंपियन दीपा मलिक ने अपनी नई महिंद्रा एक्सयूवी700 एक्सेसिबल एसयूवी को किया ड्राइव, देखें वीडियो

    दोनों के स्पेसिफिकेशन को कंपेयर करें तो यहां आज की थार एसयूवी ज्यादा पावरफुल और बेहतर ऑफ रोडिंग क्षमता वाली कार है। 

    इंजन स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा थार पेट्रोल

    महिंद्रा थार डीजल

    जीप सीजे 3बी पेट्रोल

    इंजन टाइप

    2-लीटर टर्बो

    2.2-लीटर टर्बो

    2.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड

    पावर

    150 पीएस

    130 पीएस

    72 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    300 एनएम

    154 एनएम

    4x4 सिस्टम

    सेमी-फ्लोटिंग लाइव एक्सल, मैनुअल शिफ्टिंग ट्रांसफर केस और इलेक्ट्रॉनिकली लॉकिंग हब

    सेमी-फ्लोटिंग लाइव एक्सल, मैनुअल शिफ्टिंग ट्रांसफर केस और इलेक्ट्रॉनिकली लॉकिंग हब

    मैनुअल ट्रांसफर केस के साथ फ्रंट और रियर सॉलिड लाइव एक्सल 

    पावर और टॉर्क आउटपुट के मोर्चे पर यहां थार महिंद्रा की पुरानी सिविलियन जीप से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है। हालांकि दोनों की ऑफ रोड केपेबिलिटी को तोल पाना काफी मुश्किल है। थार में ट्रेक्शन को मैनेज करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया गया है, वहीं पावर ट्रांसफर के लिए व्हील ब्रेकिंग और हब लॉक्स दिए गए हैं। दूसरी तरफ जीप में काफी सिंपल डाना 44 और डाना 25 कार के सभी टायरों तक बराबर रूप से पावर पहुंचाने में सक्षम थे। वहीं इसके मैकेनिकल सिस्टम भी तरह तरह की ऑफ रोडिंग कंडीशन का सामना करने में सक्षम थे। 

    यही कारण रहा की सिविलियन जीप की भारत में एक अमिट छाप रही। आज भी ये सिविलियन जीप बेस्ड मॉडल्स सड़क पर आसानी से दिखाई दे जाएंगे। हालांकि अब आज के मॉडर्न जमाने में बेहतर इंटीरियर और अच्छे लुक्स के साथ महिंद्रा थार इसे रिप्लेस कर चुकी है जिसकी कीमत 13.17 लाख रुपये से लेकर 15.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है